फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gang busted, they sell stolen motorcycles in two states

Sirsa News: गिरोह का पर्दाफाश, दो राज्यों मेें बेचते हैं चोरीशुदा मोटरसाइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gang busted, they sell stolen motorcycles in two states
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी।
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने शहर थाना में पत्रकारवार्ता कर गिरोह के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी राजस्थान से बाइक चोरी कर सिरसा में बेच देते और सिरसा से बाइक चोरी कर राजस्थान में बेच देते हैं।
विज्ञापन


चोरी का एक बाइक दोनों से बरामद किया है। आरोपियों ने बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ये बाइक सोमवार को ही प्राचीन हनुमान मंदिर रानियां रोड से चुराया है। बाइक चोरी करने के बाद उन्होंने बाइक छुपा कर खड़ा कर दिया था। शाम को वे बाइक को अपने गांव लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी हनुमान और दिनेश कुमार राजस्थान के रावतसर रहने वाले हैं। डीएसपी ने बताया कि रविवार को शहर थाना की सब्जी मंडी चौकी पुलिस खाजा खेड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक को रोका। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने चालक से बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस
शहर थाना प्रभारी एसआई संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों पर चोरी का एक-एक केस दर्ज हैं। आरोपियों का आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। रिमांड अवधि में वाहन चोरी की कई वारदात सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed