फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   From where the battery was purchased to the shop Trace, the surrounding CCTV screw team, sirsa

जहां से बैटरी खरीदी दी उस दुकान को किया ट्रैस, आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम

Wed, 08 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बठिंडा जिले के मोडमंडी में 31 जनवरी को हुए बम ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की पांच टीमें बुधवार को भी सिरसा में डेरा डाले रही। पुलिस ने उस दुकान को ट्रेस किया है जहां से बम में प्रयुक्त बैटरी खरीदी गई थी। पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

 पंजाब पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की पांच टीमें डीएसपी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में सिरसा आई हुई है। इन टीमों की अलग अलग कमान इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर मनोज संभाले हुए हैं। आज हर टीम में तीन-तीन लोग शामिल रहे और प्रत्येक ने पांच-पांच मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी जुटाई। घटना वाले दिन जिन्होंने मोडमंडी क्षेत्र में बात की या बात सुनी उनमें अधिकतकर नंबर परसुराम चौक और शाह सतनाम चौक के मोबाइल टॉवर के पाए गए है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बम ब्लास्ट में 13 वोल्ट की ल्यूमिनियस की बैटरी प्रयुक्त की गई थी जिसके बैच नंबर के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि बैटरी सिरसा से खरीदी गई थी। पुलिस ने उक्त बैटरी विक्रेता को ढूंढ निकाला और पता किया तो उसने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को दोपहर बाद एक युवक कार से उतरकर दुकान में आया और 13 वोल्ट की बैटरी के बारे में पूछा। बैटरी मिलने पर उक्त युवक ने किसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि बैटरी मिल गई है। युवक ने बिल पर नाम और एक फोन नंबर लिखवाया और बैटरी खरीदकर ले गया। दुकानदार ने पुलिस को साफ बताया दिया कि उसे युवक का हुलिया याद नहीं हैं। पुलिस ने जब बिल पर अंकित फोन नंबर पर बात की तो वह किसी युवती का था और जो नाम बिल में नाम था उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं था। पंजाब पुलिस ने पीडब्ल्यूडी विश्राम में ठहर कर पूछताछ की। जिन लोगों से पूछताछ की गई उनसे आधार की कापी ली गई और उसे जानने वाले दो लोगों के नाम पते नोट किए गए। गौरतलब हो कि मोडमंडी में 31 जनवरी को हुए बम ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हुई थी और अनेक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed