{"_id":"603e77f88ebc3ef1095d1785","slug":"from-today-invoices-will-be-made-without-getting-masks-penalty-will-be-paid-on-the-spot-sirsa-news-rtk598018439","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बिना मास्क मिले तो होगा चालान, मौके पर भरना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिना मास्क मिले तो होगा चालान, मौके पर भरना होगा जुर्माना
विज्ञापन
सुभाष चौक पर वाहन चालकों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करते शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार।
- फोटो : Sirsa
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अब फिर से जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ऐसे में बुधवार से अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो पुलिस चालान काटेगी, जिसका जुर्माना व्यक्ति को मौके पर ही अदा करना होगा। लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए जिलेभर में मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया और मास्क वितरित किए गए।
बता दें कि मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया। एसपी भूपेंद्र सिंह के आदेश के बाद थाना प्रभारियों ने शहर के बाजारों, स्कूलों और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया और लोगों को मास्क वितरित किए। वहीं, शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस की टीम के साथ सुभाष चौक पर पहुंचे और उन्होंने वाहन चालकों और दुकानदारों को नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर इसके पश्चात भी लोग नियमों का पालन नहीं करते तो चालान प्रक्रिया चलाई जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने स्कूलों के समक्ष पहुंचकर बिना मास्क के आने जाने वाले बच्चों को मास्क वितरित किए।
कोट -
वाहन चालकों को जागरूक किया गया है। अगर इसके पश्चात भी लोग नियमों की पालना नहीं करते हैं तो उनका चालान भी किया जाएगा। जिसका भुगतान मौके पर ही करना होगा।
विज्ञापन
- प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी।