फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   From October 19, will protest agricultural laws in the state

19 अक्तूबर से प्रदेश में कृषि कानूनों का करेंगे विरोध

Thu, 15 Oct 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
From October 19, will protest agricultural laws in the state
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पक्का मोर्चा पर बैठे किसान। - फोटो : Sirsa
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रहे पक्का मोर्चा धरने पर वीरवार को 17 किसान संगठनों के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 19 अक्तूबर से पूरे हरियाणा में तीनों काले कानूनों के विरोध में प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए संगठनों के पदाधिकारियों व किसानों की टीमें बनाई जाएंगी, जो गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

भारूखेड़ा ने बताया कि 22 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में सिरसा के आंदोलन के दमन के विरोध, तीनों कानूनों को वापस लेने व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे के लिए सभी जिलों में ज्ञापन दिए जाएंगे। शुक्रवार से सीएम सिटी करनाल में गुरुमुख सिंह की अध्यक्षता में सिरसा के किसानों के आंदोलन के समर्थन में धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर सरकार फिर भी नहीं चेती तो इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएंगे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन से जोगेंद्र घासीराम नैन, भारतीय किसान यूनियन (अ) से महासचिव दिलबाग हुड्डा, भारतीय किसान संघर्ष समिति से विकास सिसर, भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन से राजेंद्र आर्य, हरियाणा किसान संघर्ष समिति मनदीप रतिया (नथवान), भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन से सुखदेव विर्क, किसान मजदूर सोसायटी से बाबा संतोक पंवार, प्रगतिशील किसान तोशाम हरियाणा से रमेश पंघाल, किसान यूनियन (अ) से सतबीर पूनियां, किसान संघर्ष समिति दादरी से जगबीर धसौला, भूमि बचाओ संघर्ष समिति से रणबीर फौजी, अन्नदाता किसान यूनियन से गुरुमुख सिंह, किसान बचाओ आंदोलन से राजीव गोदारा, भारतीय किसान यूनियन लौहारू, संयुक्त जल संघर्ष समिति से मा. सतबीर, भारतीय किसान यूनियन गणराज्य से डॉ. रफीक आजाद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed