{"_id":"65efdca93a52b332520ddf08","slug":"from-mla-to-bjp-leaders-on-strike-in-protest-against-increase-in-incidents-of-theft-in-kalanwali-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116578-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली में बढ़ी चोरी की वारदात के विरोध में विधायक से लेकर भाजपा नेता धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली में बढ़ी चोरी की वारदात के विरोध में विधायक से लेकर भाजपा नेता धरने पर
Tue, 12 Mar 2024 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:10 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली। चोरी की वारदातों को सुलझाने में नाकाम रही पुलिस के खिलाफ शहरवासियों में रोष व्याप्त है। सोमवार को भी शहरवासियों ने पुरानी अनाजमंडी चौकी के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। अनाजमंडी व आसपास की दुकानें बंद कर लोगों ने विरोध जताया। वहीं विधायक शीशपाल केहरवाला के अतिरिक्त भाजपा नेताओं से लेकर आप नेता तक धरने का समर्थन कर रहे हैं। शाम तक एसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
दूसरे दिन हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव इंद्र जैन डबवाली और इनेलो नेता डाॅ. सीता राम भी धरने पर पहुंचे। विधायक सहित सभी शहरवासियों की मांग है कि कालांवाली एसएचओ रामफल को सस्पेंड और डीएसपी को बदला जाए। वहीं धरनारत लोगों ने कहा कि जब तक चोरी की वारदात को सुलझाया नहीं जाता है, उनका धरना जारी रहेगा। वहीं लोगों का समर्थन करते हुए सोमवार को अनाजमंडी में बोली नहीं हुई। मार्केट के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इसके अलावा बार एसोसिएशन कालांवाली ने भी समर्थन में वर्क सस्पेंड रखा।
बता दें कि धरने के दूसरे दिन सीआईए इंचार्ज राजपाल सिंह लोगों को समझाने के लिए धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी की वारदात सुलझा ली जाएंगी, लेकिन धरनारत लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। धरने के दौरान पुलिस अधिकारियों के न पहुंचने पर शहरवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई। सोमवार को धरने पर मंच का संचालन चरणदास चन्नी और रमेश प्रजापति ने किया। शहरवासियों ने आरोप लगाया कि शहर में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। अपराधी बेखौफ होकर दिन-दहाड़े ही चोरी की वारदात अंजाम दे रहे हैं। शहरवासी, व्यापारी और महिलाएं अपने आपको दुकानों व घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों को अपने काम धंधे, रिश्तेदारी, समारोह, इलाज करवाने के लिए घर से जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को दी लिखित शिकायत
धरने पर विधायक शीशपाल केहरवाला के अलावा सत्ताधारी नेताओं, विपक्ष के नेताओं और आमजन ने थाना प्रभारी रामफल के खिलाफ एसपी डबवाली को लिखित शिकायत भेजी। जिसमें उन्हाेंने थाना प्रभारी के असंतोषजनक रवैये और चोरी की वारदात न सुलझाने का जिक्र किया। इसके अलावा कई नेताओं ने एसपी डबवाली से भी फोन पर संपर्क किया और शहरवासियों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग रखी। जिस पर एसपी सुमेर सिंह ने उन्हें चोरी की वारदात जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।
एसपी ने मानी मांगें
डबवाली पुलिस जिला एसपी सुमेर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से धरने पर लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एसएचओ को बदल दिया जाएगा। इसके अलावा चौकी में स्टाफ बढ़ा दिया जाएगा। सीआईए को मामले की जांच सौंप दी गई है। चौकी को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। एसपी से मिले आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
धरने के दौरान ये लोग रहे मौजूद
धरने पर पीड़ित परिवारों के अलावा आप नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा, जेजेपी नेता निर्मल सिंह मलड़ी, आढ़ती प्रदीप जैन, जगदीश प्रजापति, ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र नेहरू, ट्रक यूनियन के प्रधान जग्गा सिंह, पूर्व वाइस चेयरमैन महेश झोरड़, पूर्व चेयरमैन मंगत नागर, पूर्व पार्षद संजय सैन, मंगत हस्सू, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश झंडूका, आप नेता दर्शना कौर, कविता नागर, मुकेश राजोरिया, पवन शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, सुखदीप दीपा तारूआना, गोविंद शर्मा, तरसेम रोड़ी आदि मौजूद रहे।