फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fresher party at jcd teaching college

Sirsa News: नैना मिस फ्रेशर और मोनिका चुनी गईं मिस पर्सनालिटी

Sun, 27 Oct 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
fresher party at jcd teaching college
जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में चयनित मिस फ्रेशर को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश व अन्य। 
सिरसा। जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में जूनियर विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी नवतरंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक एवं शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. जयप्रकाश ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य बेहतर शिक्षक तैयार करना है। डॉ. जयप्रकाश ने नवतरंग का अर्थ बताते हुए कहा कि आप में नई आशा, विश्वास, सहयोग आदि के गुण होने चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और चौधरी देवीलाल के विचारों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, रेट्रो बाॅलीवुड नृत्य, मैजिक शो, स्किट, बाॅलीवुड मैश अप, म्यूट डांस, भंगड़ा, सोलो, डुएट और समूहगान, फैशन वाॅक शो शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार, डॉ. अनुपमा सेतिया, डॉ. शिखा गोयल, डॉ. हरलीन कौर, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

ये रहे विजेता
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. रेनू एवं मनीषा रहीं। बेहतर प्रदर्शन पर एमएड से मिस फ्रेशर नैना एवं मिस पर्सनालिटी मोनिका चुनी गईं। बीएड सामान्य से मिस्टर फ्रेशर पंकज व मिस फ्रेशर नेहा गुप्ता एवं मिस्टर पर्सनालिटी परमजीत व मिस पर्सनालिटी जैस्मिन व उत्तम पोशाक में सुमनदीप को चुना गया। बीएड स्पेशल से मिस्टर फ्रेशर अमन व मिस फ्रेशर अंजू एवं मिस्टर पर्सनालिटी पुनीत व मिस पर्सनालिटी रानी व उत्तम पोशाक में आशीष को घोषित किया। वहीं हर्षदीप को मिस्टर टैलेंट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed