{"_id":"67f4187fd59c25317c0eeaba","slug":"fraud-was-detected-after-receiving-a-notice-of-rs-37-crore-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135981-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 37 करोड़ का नोटिस मिलने पर धोखाधड़ी का लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 37 करोड़ का नोटिस मिलने पर धोखाधड़ी का लगा पता
Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। लोन से लेकर मोबाइल फोन का सिम लेने तक आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की मांग की जाती है। इन्हीं दस्तावेजों का कई बार गलत प्रयोग होने के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही गांव अली मोहम्मद निवासी सैलून संचालक राकेश के साथ हुआ।
10,000 रुपये का लोन लेने के लिए उसके जमा करवाए गए दस्तावेजों का गलत प्रयोग कर किसी ने गुरुग्राम में फर्जी फर्म बना डाली। अब तीन दिन पहले उस फर्म के नाम पर आयकर विभाग ने 37, 87,61,561 रुपये का नोटिस राकेश कुमार को भेजा है। राकेश ने इस मामले में नाथूसरी चोपटा पुलिस को शिकायत दी थी। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि हमारे पास शिकायत आई है।
मामले में जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति को लोन के लिए दस्तावेज दिए थे। नोटिस आने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी तो पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सिरसा के रवि धवन को दस्तावेज दिए थे। उसी ने यह दस्तावेज लीक किए है या फर्म को बेच दिए। हालांकि उसने पहले गांव के व्यक्ति से इस बारे में पूछा था तो उसने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि जब वह इस मामले में पता करने के लिए सिरसा के सांगवान चौक स्थित धनी एप ऑफिस में भी गया तो वहां पर वह कर्मचारी नहीं मिला। कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित कर्मचारी दिल्ली रहने लगा है। यह भी पता चला कि रवि ने कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है। फर्जी दस्तावेजों से रुपये के लेन-देन को लेकर दो माह पहले भी शहर के स्लम एरिया में गुरुग्राम की टीम ने दस्तक दी थी। उस दौरान दो - तीन युवकों को पुलिस जांच के लिए लेकर गई थी। इसको लेकर दो दिनों तक हंगामा हुआ था।