फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud of Rs 16 lakh in the name of sending to Poland, also accused of taking hostage.

सिरसा: पौलैंड भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बंधक बनाने का भी आरोप

Wed, 08 Feb 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 16 lakh in the name of sending to Poland, also accused of taking hostage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पौलेंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एजेंट पर मामला दर्ज किया है। एजेंट ने पीड़ितों को पहले दुबई भेजा और वहां पर उसने दस्तावेज लेकर उन्हें चार माह तक बंधक बनाए रखा।

पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार निवासी गांव कुसुंबी, सुखविंद्र निवासी गांव कंवरपुरा बलजीत निवासी निरबाण व संजय निवासी गांव रूपाणा ने बताया कि भूपेंद्र सिंह मान व अजय सिंह लोगों को विदेशों में भेजने काम करते हैं। इनका कार्यालय जाट धर्मशाला की नजदीक था। अगस्त 2021 में वे उनके पास पौलेंड का वीजा लगाने के लिए गए थे। इसके लिए आरोपियों ने हरके से 4 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी। उन्होंने 16 लाख रुपये आरोपी के अकाउंट में डाल दिए। 27 सितंबर 2021 को उन्हें दुबई भेज दिया गया। यहां वे एजेंट के जानकारों के पास चले गए। यहां उनसे दस्तावेज व फिंगर लगवा लिए और पासपोर्ट भी ले लिए। आरोपियों ने उनके दस्तावेजों पर लोन ले लिया और उन्हें चार माह तक दुबई में ही रखा। जैसे तैसे कर वह वापस पहुंच गए। जब वे एजेंट के घर पर पहुंचे तो उसने हिसाब कर राशि वापस देने की बात कही। अब उसने धमकियां देनी शुरू कर दी और राशि न देने की बात कही। इसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed