फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud of 26 thousand from father and son who went to pay installment in the bank

बैंक में किस्त भरने गए पिता पुत्र से 26 हजार की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 26 thousand from father and son who went to pay installment in the bank
सिरसा। रोड़ी बाजार स्थित पीएनबी की शाखा में किस्त की राशि जमा करवाने गए पिता-पुत्र से दो युवक धोखाधड़ी से नोट खुले करवाने के बहाने 26 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव झोरड़नाली निवासी मिलखराज ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि शुक्रवार को किस्त भरने के लिए बेटे हरभजन के साथ 80 हजार रुपये लेकर बैक आया। सभी 500-500 के नोट थे। इसी दौरान वहां एक युवक आया, उसके पास दो-दो हजार रुपये के नोट थे। उसने कहा कि उसे 500-500 के नोट चाहिए। जिसपर उसके बेटे ने 80 हजार रुपये उसे थमा दिए और 2-2 हजार के नोट ले लिए। जब उसने गिनती की तो एक नोट कम मिला। तभी एक और युवक वहां आया और उसने कहा कि लाओ मैं गिनता हूं। उसने बातों में लगाकर कहा कि पहले बैंक में पूछ लो कि वे 2-2 हजार के नोट जमा कर लेंगे। जब वह नोट लेकर कर्मचारियों से पूछकर आया तो दोनों युवक गायब मिले। जब उन्होंने नोट गिने तो 2-2 हजार के 27 नोट ही मिले। ऐसे करके युवकों ने उनसे 26 हजार की धोखाधड़ी की पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed