{"_id":"61ec4623d8c6bf26c230d90e","slug":"fraud-of-12-lakhs-in-the-name-of-giving-dealership-of-agro-bazar-sirsa-news-hsr622641725","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्रो बाजार की डीलरशिप देने के नाम पर 12 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्रो बाजार की डीलरशिप देने के नाम पर 12 लाख की ठगी
विज्ञापन
ऐलनाबाद। किसान एग्रो बाजार की डीलरशिप देने के नाम पर गांव मिठी सुरेरा के किसान से 12 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त युवकों ने किसान को मुहर लगी डीलरशिप के नकली कागजात बनाकर दिए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मिठी सुरेरा निवासी किसान सज्जन सिंह ने बताया कि उसने शहर में अपने प्लॉट पर एक 3 मंजिल बिल्डिंग बना रखी है। 23 दिसंबर 2021 को उसके पास दीपक व धनंजय नाम के दो युवकों का फोन आया। जिन्होंने कहा कि उनकी मुंबई में किसान एग्रो बाजार के नाम से एक कंपनी है। जिसका लखनऊ में ब्रांच ऑफिस है। और अहमदाबाद में किसान एग्रो बाजार है। जिसके बाद उसने उनके साथ एग्रीमेंट कर लिया तथा उन्होंने एजेंसी भी दे दी। एजेंसी का सामान भेजने के नाम पर उन्होंने सज्जन सिंह से रुपये मांगे। जिस पर सज्जन सिंह ने 6 जनवरी को चार लाख 99 हजार रुपये का चेक दे दिया। चेक पूजा नाम की एक महिला के खाते में लगा है जो यूपी की रहने वाली है। उक्त व्यक्तियों ने धोखाधड़ी करके चेक के माध्यम से 5 लाख 19 हजार रुपये व 6 लाख 81 हजार रुपये नकदी जमा करवा ली। एजेंसी के लिए उन्होंने कुल 12 लाख रुपये ले लिए। जिसके बाद उक्त दोनों युवकों ने पीड़ित को एक फर्जी डीलरशिप सर्टिफिकेट दे दिया। जिसके ऊपर किसान एग्रो बाजार की मोहर भी लग हुई थी। लेकिन इसके बाद उसके पास कोई भी एजेंसी का सामान नहीं पहुंचा। राशि जमा करवाने के बाद जब सामान नहीं पुहंचा तो उसने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत ऐलनाबाद थाना पुलिस को दी है। ऐलनबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।