{"_id":"67f9624bd64239a539076cd4","slug":"fraud-in-the-name-of-sending-a-youth-abroad-sirsa-news-c-128-1-sir1004-136175-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक को विदेश भेजने के नाम पर की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक को विदेश भेजने के नाम पर की धोखाधड़ी
Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। युवक को विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव संतनगर निवासी जसवंत सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि ढाणी बाहिया निवासी कुलदीप सिंह और परमदीप सिंंह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। एक दिन कुलदीप और परमदीप ने उनसे कहा कि अगर आप चाहें तो हम आपके बेटे नवदीप को विदेश भेज देंगे।
दोनों पर विश्वास कर सिमरजीत ने नवदीप को न्यूजीलैंड भेजने के लिए कहा। कुलदीप और परमजीत ने वादा किया कि वे नवदीप का न्यूजीलैंड का वीजा लगा देंगे। इसमें 15 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इस पर विश्वास करके सिमरजीत ने कुलदीप और परमदीप को 15 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद इन दोनों ने कहा कि नवदीप के सारे दस्तावेज पूरे हो गए हैं। अब बहुत जल्द वह न्यूजीलैंड पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
एक दिन परमदीप नवदीप को लेकर दिल्ली गया और 24 घंटे में वीजा बनाकर नवदीप को दे दिया। इसके बाद नवदीप ने वीजा चेक कराया तो वह नकली बताया गया। इसके बार सिमरजीत ने कुलदीप और परमदीप से 15 लाख रुपये वापस मांगे तो कुलदीप ने सात लाख रुपये वापस कर दिए और शेष राशि जल्द देने के लिए कहा।
कुछ समय बाद सिमरजीत कौर ने शेष आठ लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया। इसलिए सिमरजीत ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।