{"_id":"67f813d1c4b191ff35007822","slug":"four-youths-arrested-with-28113-grams-of-heroin-sirsa-news-c-128-1-sir1004-136117-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 28.113 ग्राम हेरोइन सहित चार युवकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 28.113 ग्राम हेरोइन सहित चार युवकों को किया गिरफ्तार
Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला की सीआईए सिरसा, एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा व ऐलनाबाद सीआईए की पुलिस टीमों ने गश्त कार्रवाई करते हुए चार युवकों को 28.113 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान डबवाली रोड सिरसा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया तो उसमें दो युवक सवार मिले। कार की तलाशी लेने पर 10.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान अजय पुत्र महेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 भट्टू जिला फतेहाबाद व असलम आलम पुत्र नरुल सिंह निवासी सकीमाड़ा बिहार हाल भट्टू जिला फतेहाबाद रूप में हुई है। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने ढाणी तेजा सिंह सिरसा क्षेत्र एक युवक के कब्जे से 12.70 ग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहित कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी रानियां रोड सिरसा के रूप में हुई है। इसके अलावा एक अन्य घटना में जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने शहर सिरसा के थेहड़ मोहल्ला क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 6.41 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनू पुत्र कश्मीरी लाल निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।