फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four youths arrested with 19.1 grams of heroin, one had hidden the drug in the tool box of the bike

Sirsa News: 19.1 ग्राम हेरोइन सहित चार युवक गिरफ्तार, एक ने बाइक के टूल बॉक्स में छुपा रखा था नशीला पदार्थ

Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested with 19.1 grams of heroin, one had hidden the drug in the tool box of the bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा पुलिस की टीमों ने गश्त के दौरान चार युवकों को 19.1 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने तो पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक के टूल बॉक्स में हेरोइन छुपा रखी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव कुतियाना क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को काबू कर तलाशी ली, तो उनसे 6 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान राजस्थान के फेफाना थाना क्षेत्र के गांव जसाणा निवासी रमेश कुमार पुत्र राजेंद्र व रमेश कुमार पुत्र भूराराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि करीवाला पुलिस ने गश्त के दौरान गांव बणी के आंगनबाड़ी केंद्र के नजदीक शक के आधार पर युवक को काबू किया। उसकी तलाशी ली तो उससे 7 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी युवक की पहचान गांव बंणी निवासी रामू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान गांव भावदीन की तरफ जा रही थी। इस दौरान बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया।पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक की बाइक के टूल बॉक्स में 6 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान किरणदीप उर्फ किन्नू निवासी गांव नरेल खेड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed