फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four villages crowded with each other for opening culvert of Barnala Road in Sirsa

Sirsa: बरनाला रोड की पुलिया खोलने को लेकर आपस में भीड़े चार गांव, ईंट पत्थर और लाठियां चलने से चार घायल

Tue, 18 Jul 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Jul 2023 11:50 AM IST
सार

सिरसा के गांव मुसाहिबवाला से बांध टूटने के बाद पनिहारी और बुर्जकर्मगढ़ में चार दिन से घग्गर का पानी गांवों के साथ लगा हुआ है। 
मामले की सूचना उक्त गांव वासियों को मिली तो सभी गांव वासी एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए और पुलियां खोलने का कार्य बंद करवा दिया। 

विज्ञापन
Four villages crowded with each other for opening culvert of Barnala Road in Sirsa
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में घग्गर नदी का पानी अब जिले में कहर बरपा रहा है। गांवों को बचाने के लिए अब ग्रामीण दूसरी गांवों की तरफ पानी निकालने का प्रयास कर रहे है। पानी निकालने को लेकर मंगलवार सुबह  चार गांवों के ग्रामीण आपस में भीड़ गए और यहां पर जमकर ईंट पत्थर और लाठियां  चली। जिसके चलते एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए है। हालांकि मामले को शांत करने के लिए अब पुलिस बल भी मौके पर तैनात है और बातचीत की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खैरेकां के पास भी रात डेढ़ बजे घग्गर नदी का छोटा बांध टूट गया है। जिसके कारण पानी बड़े बांध के साथ लग गया है। 

विज्ञापन


पनिहारी व बुर्जकर्मगढ़ के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे की नीचे की बंद पुलिया खोलने का किया था प्रयास 
गांव मुसाहिबवाला से बांध टूटने के बाद पनिहारी और बुर्जकर्मगढ़ में चार दिन से घग्गर का पानी गांवों के साथ लगा हुआ है। मंगलवार सुबह बुर्जकर्मगढ़ और पनिहारी के ग्रामीणों ने गांव को बचाने के लिए नेशनल हाईवे के नीचे बंद पड़ी पुलिस को खोलने का प्रयास किया और इसके दूरी तरफ के गांव फरवाई कलां, वैदवाला सहित अन्य गांवों में पानी निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ के ग्रामीणों ने किया विरोध तो आपस में  हो गई हाथापाई 
मामले की सूचना उक्त गांव वासियों को मिली तो सभी गांव वासी एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए और पुलियां खोलने का कार्य बंद करवा दिया। इस दौरान गांव वासियों की यहां पर भीड़ लग गई और कहासुनी होने के बाद चारों गांवों के लोग आपस में भीड़ गए। ऐसे में यहां पर लाठियां डंडे और ईंट पत्थर भी जमकर चले है। जिसके कारण एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए है। पानी को लेकर गांव वासियों के आपस में भीड़ने की सूचना मिलने के बाद यहां पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। हालांकि  अब गांव पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा पुलिस बल के साथ लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। ताकि झगड़ा अधिक न बढ़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरेकां के पास टूटा घग्गर का छोटा तटबंध, चार गांवों के साथ लगा पानी 
जिले में अब 20 गांव खतरे में चल रहे है। इन गांवों में कभी भी घग्गर का पानी पहुंच सकता है। वहीं सोमवार देर रात को डेढ़ बजे गांव खैरेकां के पास से घग्गर का छोटा तटबंध टूट गया है। जिसके खैरेकां, चामल, बनसुधार और झोरड़नाली के मुख्य  बांध के साथ घग्गर का पानी लग गया है। इन क्षेत्रों में अभी अब घग्गर का पानी लगातार बढ़ रहा है। यहां पर भी स्थिति अब लगातार खराब हो रही है। गांवों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए अब लगातार प्रशासन और संस्थाओं के सदस्य लगे हुए है। घग्गर के साथ लगते गांवों में अभी स्थिति लगातार खराब हो रही है। 


गांवों के बाहर ढाणियों में पानी पहुंचने से लोगों को किया जा रहा है रेस्कयू 
वहीं गांवों के साथ बनी ढाणियों में घग्गर का पानी भरने के कारण इसके आसपास के ढाणियों में जलभराव होना शुरू हो चुका है। करीब 10 गांवों की 50 ढाणियों से लोगों काे रेस्क्यू किया  जा चुका है। जिसके कारण स्थिति खराब हो रह है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को किश्ती के माध्यम से बाहर निकाल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed