फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four swipe machines came in CDLU, Sirsa

सीडीएलयू के फीस काउंटर पर लगाई चार स्वाइप मशीनें

Wed, 25 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 25 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four swipe machines came in CDLU, Sirsa
सीडीएलयू - फोटो : bureau

चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा ने कैशलेस ट्रांजेक्शन की तरफ सफल कदम बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय के फीस काउंटर पर चार स्वाइप मशीनें स्थापित कर दी हैं। इनका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार कायत ने किया।

विज्ञापन

कुलपति ने फीस काउंटर पर मशीनें लगाने के उपरांत उपस्थित विद्यार्थी, कर्मचारी, अन्य जनसमूह को संबोधित किया कि विद्यार्थियों की लंबित मांग एवं पीएम मोदी के डिजिटल एवं कै शलेश सोसायटी के स्वप्न को साकार करने के लिए विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से अपनी फीस एवं शुल्कआदि जमा करवा सकेंगे। उन्हें मौके पर ही फीस की रसीद प्रदान भी कर दी जाएगी। कुलपति ने इस अवसर पर ओबीसी के अधिकारियों का भी स्वाइप मशीन उपलब्ध करवाने पर धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर वित्त अधिकारी केके छाबड़ा को निर्देश दिए कि वे अन्य ट्रांजेक्शन प्वाइंट्स का भी चयन करके स्वाइप मशीन की डिमांड के हिसाब से बैंक से मंगवाएं। कुलपति ने कहा किउनका प्रयास रहेगा किसंपूर्ण विश्वविद्यालय परिसर को जल्द कैशलेस बनाया जाए।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. असीम मिगलानी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित सांगवान, सहायक कुलसचिव कुलदीप शर्मा, निजी सचिव होरी लाल शर्मा, लेखा विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त ओबीसी बैंक के एजीएम रणवीर सहरावत, शाखा प्रबंधक  कैलाश चंद्र शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर प्रदीप सहारण, सुखप्रीत कौर आदि भी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed