फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four more people suffering from dengue, health department writes to municipal council for fogging for second time

चार और लोग डेंगू से पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी बार फॉगिंग के लिए नगर परिषद को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four more people suffering from dengue, health department writes to municipal council for fogging for second time
शहर में फॉगिंग करवाते नगर परिषद के कर्मचारी । फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को चार लोग डेंगू से ग्रस्त हो गए। जिले में डेंगू पीड़ित का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया है। ऐसे में सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने शहर में फिर फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को पत्र लिखा है। वहीं विभाग ने नागरिक अस्पताल में 20 और सीएचसी केंद्रों पर छह- छह बेड डेंगू पीड़ितों के लिए आरक्षित किए गए हैं। हालांकि अभी एक मरीज ही निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में चार नए डेंगू के मरीज मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बेड आरक्षित कर वहां पर मच्छरदानी लगवा दी है, ताकि कोई भी मरीज संक्रमित पाया जाता है, तो उसका उपचार किया जा सके। अभी कोई भी मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती नहीं है। नगर परिषद ने अभी सभी 31 वार्डों में एक बार फॉगिंग करवा दी गई है। इसके बाद भी डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने फिर से फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को पत्र लिखा है। वहीं जिले में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लड बैंकों को भी किया अलर्ट
जिले में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब ब्लड बैंकों के साथ संपर्क कर उन्हें भी अलर्ट पर रखा है। डेंगू मरीजों को प्लेट्लेटस की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंकों को पर्याप्त मात्रा में प्लेट्लेटस रखने के निर्देश दिए है। इस वर्ष नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में सप्ररेटर मशीन लगी है। यहां पर मरीजों को प्लेट्लेटस प्राप्त हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 779 लोगों को जारी किया है नोटिस
स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर में 779 स्थानों पर लारवा मिलने के बाद नोटिस जारी किए है। इन लोगों के घर व आसपास के क्षेत्र में मच्छरों का लारवा पाया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

जिले में डेंगू के अभी तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। नागरिक अस्पताल में 20 और सीएचसी केंद्रों पर छह-छह बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सभी मरीजों की स्थिति अभी सामान्य है। निजी अस्पताल में अभी एक मरीज ही दाखिल है। इसका स्वास्थ्य अभी सामान्य है। - डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed