फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four medical stores sealed after finding irregularities in Sirsa

नशे पर प्रहार: चार मौत के बाद जागा प्रशासन, सिरसा में मेडिकल स्टोर पर मारे छापे, मिली खामियां

Wed, 15 Jun 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 01:55 AM IST
सार

रिकॉर्ड पर्याप्त न होने पर 4 मेडिकल स्टोर सील किए गए। एक मेडिकल पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। नशे की गोलियां बेचने की शिकायत मिलने के बाद औषधि विभाग अधिकारियों ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Four medical stores sealed after finding irregularities in Sirsa
कालांवाली में मेडिकल स्टोर सील करते हुए औषधि विभाग के अधिकारी व पुलिस कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में नशे से चार व्यक्तियों की मौत की घटना के बाद अब औषधि विभाग हरकत में आया है। विभागीय अधिकारियों ने कालांवाली कस्बे के 5 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई की। मंगलवार को हुए एक्शन के दौरान 5 में से 4 मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं मिलीं। इस पर उन्हें सील कर दिया गया। इन मेडिकल स्टोर पर नशे के लिए प्रयुक्त होने वाली दवाएं भी मिली है, इसलिए इसका पर्याप्त रिकार्ड न होने पर उन्हें शो-काज नोटिस भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


कालांवाली क्षेत्र में मेडिकल नशे का अधिक प्रचलन होने की शिकायत मिलने पर मंगलवार को औषधि विभाग के अधिकारियों ने एक साथ पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा कार्रवाई की है। टीम में औषधि विभाग के सुपरवाइजर निरिपन कुमार, मेडिकल अधिकारी दिनेश कुमार व पुलिस टीम भी उपस्थित रही।
विज्ञापन


छापे के दौरान मेडिकल स्टोर पर एक पुलिस कर्मी और एक मेडिकल अधिकारी तैनात रहा। ताकि मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले वहां से कहीं भी न जा सके। जिसके बाद मेडिकलों पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। जांच के दौरान सुखचैन मेडिकल, कर्ण मेडिकोज, राकेश मेडिकोज और जस मेडिकोज के रिकोर्ड में काफी अनियमितताएं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जांच के दौरान मेडिकल कालेजों पर काफी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां भी पाई गई है। जिसका मेडिकल संचालकों के पास पर्याप्त रिकार्ड नहीं था। ऐसे में अधिकारियों की ओर से चारों मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया और उन्हें नोटिस जारी किया गया है। छापा कार्रवाई करीब सात घंटे तक चलती रही।

एक मेडिकल पर नहीं मिला फार्मासिस्ट तो सख्त हुए अधिकारी 
कालांवाली में मेडिकलों पर छापा किया गया तो दो मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट नहीं पाए गए। जिसके बाद अधिकारियों ने मेडिकल संचालन करने वालों पर सख्ती दिखाई। हालांकि सख्ती किए जाने के बाद एक मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट पहुंच गया। जबकि दूसरी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट देर शाम तक नहीं पहुंचा पाया। ऐसे में विभाग की ओर से मेडिकल को सील कर दिया गया। 

पांचों मेडिकल स्टोरों का टीम ने पहले किया था चयन
कालांवाली शहर और आसपास के गांवों में मेडिकल स्टोरों पर सरेआम नशे की गोलियां बिकने की शिकायत काफी समय से पुलिस अधीक्षक पास पहुंच रही थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल स्टोरों की जांच करने के अधिकारियों को आदेश दिए थे। ऐसे में अधिकारियों की ओर से मेडिकल स्टोरों पर छापा कर उनकी जांच की गई थी। हालांकि अधिकारियों की ओर से पहले ही  इन मेडिकल स्टोरों का चयन किया गया था।  

सात घंटे तक चली जांच प्रक्रिया, कई मेडिकल संचालकों ने बंद किए स्टोर 
मेडिकल स्टोरों पर अधिकारियों की ओर से छापा किए जाने के बाद जैसे ही जानकारी अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को मिली तो वह मेडिकल स्टोरों का शटर गिरा वहां से फरार हो गए। हालांकि मेडिकलों पर शाम छह बजे तक जांच प्रक्रिया जारी रही। जिसके चलते काफी मात्रा में यहां पर नशे में उपयुक्त होने वाली दवाइयां बरामद हुई है जिनका संचालकों के पास कोई रिकार्ड नहीं पाया गया। 

कालांवाली में पांच मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे हैं, जिनमें से चार मेडिकल स्टोरों पर काफी अनियमितताएं पाई गई हैं। इनमें नशे के लिए प्रयुक्त होने वाली गोलियां का रिकार्ड नहीं पाया गया है। जिसके बाद चार मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया है और उन्हें शोकाज नोटिस जारी किया गया है। - दिनेश कुमार, मेडिकल अधिकारी, सिरसा।

चार मेडिकल स्टोरों पर अनियमितता मिलने पर किए सील
कालांवाली में स्थित मेडिकल स्टोरों पर नशे के लिए प्रयोग होने वाली गोलियां मिलने की शिकायत के बाद औषधि विभाग की ओर से कालांवाली में पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा कार्रवाई की गई। इनमें से चार मेडिकल स्टोरों के रिकार्ड में खामियां मिलने के बाद विभाग की ओर से चारों मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया है। 

विभाग की ओर से सुखचैन मेडिकल, कर्ण मेडिकोल, राकेश मेडिकोज और जस मेडिकोज को सील किया गया है। इन मेडिकल स्टोरों पर नशे के लिए उपयुक्त होने वाली गोलियों का रिकार्ड सही नहीं पाया गया। जिसके बाद विभाग की ओर से मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया और उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।


मेडिकल स्टोर संचालक जब तक संबंधित गोलियों का रिकार्ड नहीं देते तब तक उनके मेडिकल सील रहेंगे। हालांकि इनमें से एक मेडिकल पर फार्मासिस्ट नहीं पाया गया। जबकि एक मेडिकल स्टोर पर छापा कार्रवाई होने के बाद फार्मासिस्ट मौके पर पहुंचा। वहीं औषधि विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया छापा कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिस भी मेडिकल पर नशा में उपयुक्त होने वाली गोलियों की शिकायत आती है तो उस पर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed