{"_id":"5e3456cb8ebc3e4af16455ef","slug":"four-madel-won-sirsa-s-boxer-sirsa-news-rtk539970865","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा के बॉक्सरों ने एक सिल्वर और तीन कांस्य सहित झटके चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा के बॉक्सरों ने एक सिल्वर और तीन कांस्य सहित झटके चार पदक
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
four madel won sirsa's boxer
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सोनीपत जिले के गन्नौर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 27 से 30 जनवरी तक आयोजित की गई 5वीं पुरुषों की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिरसा के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता बारे जानकारी देते हुए कोच राहुल शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में सिरसा से 7 मुक्केबाजों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया था, जिसमें 60 किलोग्राम में विशाल ने सिल्वर मेडल, 63 किलोग्राम में मनदीप ने कांस्य पदक, 48 किलोग्राम में निशू ने कांस्य पदक व 57 किलोग्राम में अमनदीप ने भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा अमन, गौतम, जयकिशन ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। कोच राहुल शर्मा ने बताया कि पदक विजेता सभी बॉक्सर बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही कोचिंग ले रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों का सिरसा पहुंचने पर मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया गया। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य भवनेश मेहता, इंद्रजीत लूथरा गुरदेव विर्क व ईश्वर रजलीवाल ने युवा बॉक्सरों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकानाएं दी। गौरतलब है कि कोच राहुल शर्मा हिसार रोड स्थित डीपीएस स्कूल में बतौर फिजिकल एजुकेशन लेक्चरार कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।