{"_id":"6591b4596c1d73be0f063f00","slug":"four-lakh-rupees-tax-deposited-on-the-last-day-of-exemption-on-house-tax-sirsa-news-c-128-1-svns1027-12760-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गृहकर पर छूट के आखिरी दिन चार लाख रुपये टैक्स हुआ जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गृहकर पर छूट के आखिरी दिन चार लाख रुपये टैक्स हुआ जमा
Mon, 01 Jan 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते हुए शहरवासी ।
सिरसा। शहरी स्थानीय विभाग की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स 31 दिसंबर तक जमा करवाने पर शत प्रतिशत ब्याज की छूट दी हुई थी। इसी छूट के चलते रविवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा खुली रही। सर्द मौसम में भी शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए पहुंचे। हालांकि लोगों की भीड़ बेहद कम रही। वहीं हाउस टैक्स जमा करने के लिए कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर डटे रहे। आखिरी दिन शहरवासियों ने चार लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया।
नगर परिषद के आंकड़ों के अनुसार शहर की कुल प्रॉपर्टी 95,700 है। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। ऐसा तब है, जब सभी को प्रॅापर्टी टैक्स संंबंधी नोटिस जारी किए गए हैं। भले ही लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस भेज दिया गया हो, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। लोगों को स्वयं सत्यापन की जानकारी नहीं होने के कारण वे इसे भर नहीं पाए। यही वजह है कि प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन बहुत कम भरा गया।
दो दिनों में इस प्रकार जमा हुआ टैक्स
30 दिसंबर - 1 लाख 57 हजार रुपये
31 दिसंबर - 4 लाख रुपये के करीब
प्रॉपर्टी टैक्स शाखा नियमित रूप से खुली रही। रविवार छुट्टी का दिन होने के बाद भी करीब 4 लाख रुपये के करीब प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ।
-मुकेश सैनी, इंचार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स शाखा