फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four killed in road accident in Kalanwali of Sirsa Haryana

Sirsa: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, 6-7 घायल, राजस्थान के गोगा मेड़ी से बठिंडा लौट रहे थे सभी

Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

बठिंडा में कबाड़ मजदूर का काम करने वाले कुछ परिवार पिकअप गाड़ी में राजस्थान के गोगा मेड़ी में पूजा के लिए गए थे। पिकअप गाड़ी में 20 लोग सवार थे। रास्ते में ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। 

विज्ञापन
Four killed in road accident in Kalanwali of Sirsa Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के कालांवाली से सटे गांव नौरंग में मंगलवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले चारों बठिंडा जिले के रहने वाले हैं। वहीं इस दुर्घटना में 6-7 व्यक्ति घायल भी हुए हैं, जिनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ये सभी राजस्थान के गोगा मेड़ी से बठिंडा लौट रहे थे। हादसे को लेकर कालांवाली पुलिस छानबीन में लगी है।
विज्ञापन


बठिंडा में कबाड़ मजदूर का काम करने वाले कुछ परिवार पिकअप गाड़ी में राजस्थान के गोगा मेड़ी में पूजा के लिए गए थे। पिकअप गाड़ी में 20 लोग सवार थे। पिकअप के पिछले हिस्से में कुछ लोग दूसरी छत बनाकर बैठे हुए थे। मंगलवार को वे वापस बठिंडा आ रहे थे तो रास्ते में ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।
विज्ञापन


पिकअप पर छत बनाकर बैठे लोग नीचे गिरे
पिकअप में कुछ सवारियां ऊपर बैठी हुई थीं जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद वे नीचे गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए मंडी और कालांवाली ले जाया गया। उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। अन्य को इलाज के लिए बठिंडा रेफर किया गया। बठिंडा ले जाते समय एक और व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में पांच साल की एक बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed