{"_id":"64d130206ac713b2f80b707b","slug":"four-dengue-patients-found-in-the-district-the-department-intensified-the-survey-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-4054-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में मिले डेंगू के चार मरीज, विभाग ने सर्वे किया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में मिले डेंगू के चार मरीज, विभाग ने सर्वे किया तेज
Mon, 07 Aug 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर में फॉगिंग करता परिषद का कर्मचारी। स्रोत : नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में मौसम में बदलाव होने के बाद अब डेंगू के मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। सोमवार को जिले में एक साथ चार मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में सर्वे कर संदिग्ध लोगों के सैंपल भी लिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर माह एक से 10 तिथि तक एंटी फीवर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों के सैंपल एकत्र कर जांच की जा रही है। विभाग की ओर से बीते दो दिनों में लिए गए सैंपल में से चार लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से सिरसा शहर का, ऐलनाबाद, रानियां और पंजाब के संगरूर का एक-एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला है। विभाग की ओर से मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों के परिजनों से भी संपर्क साधा है और उनके घरों में फॉगिग भी करवाई गई है। वहीं, विभाग की ओर से सर्वे कर घरों को निरीक्षण किया जा रहा है। बीते माह में विभाग की टीम को करीब 300 घरों में लारवा मिला था। इसके बाद संबंधित मकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए थे।
वर्जन
जिले में अब तक चार मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों से संपर्क साध कर उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों के सैंपल भी एकत्र किए जा रहे हैं। चारों मरीज अलग-अलग स्थानों के हैं। - डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा ।