{"_id":"5ee26c418ebc3e42cf7f1bb1","slug":"four-corona-positive-found-in-sirsa-sirsa-news-rtk5590259162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बाहर से आए लोगों ने बढ़ाए आंकड़े, एक साथ मिले चार कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बाहर से आए लोगों ने बढ़ाए आंकड़े, एक साथ मिले चार कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
नोहरिया बाजार में बनाया गया कंटेनमेंट जोन।
- फोटो : Sirsa
जिले में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिले में वीरवार को चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। चारों संक्रमित जिले में दूसरे राज्यों से आए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दो संक्रमितों को ठीक कर घर भेज दिया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 62 हो गई है। जिसमें 41 मरीज ठीक होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अभी 21 एक्टिव केस है।
बता दें कि जिले में वीरवार को एक साथ चार कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। चारों मरीज जिले में अन्य राज्यों से आए थे। जिले के जसानियां गांव का रहने वाला युवक बीते मंगलवार को दिल्ली से सिरसा लौटा था। युवक ने सिरसा पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को जांच के लिए सिविल अस्पताल में बुलाया और सैंपल लेकर लैब में भेज दिया। युवक को विभाग ने अस्पताल में ही आइसोलेट कर दिया था। युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वीरवार को आई युवक की रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया। युवक के संक्रमित की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए दिल्ली और रास्ते के लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं जिले के तलवाड़ा खुर्द का रहने वाला युवक मुंबई में काम करता था, जो बीते मंगलवार को ही जिले में लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक में कोई लक्षण न होने के कारण उसे सैंपल लेकर घर भेज दिया था। युवक को स्वास्थ्य विभाग ने उसकी खेत में बनी ढ़ाणी में ही होम क्वारंटीन कर दिया था। युवक की वीरवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आते हुए युवक और उसके परिजनों को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया। वहीं ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 6 का रहने वाला युवक राजस्थान के जोधपूर में रहता था, जो मंगलवार को ही ऐलनाबाद में लौटा था। युवक ने ऐलनाबाद में आते ही स्वास्थ्य विभाग को पूरी जानकारी दी। विभाग ने युवक के सैंपल लेकर उसे घर भेज दिया, जिसकी वीरवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक और उसके परिजनों को सिविल अस्पताल में ही आइसोलेट कर उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं शहर के कंगनपुर रोड पर शिवनगर कॉलोनी का रहने वाला चौथा संक्रमित नोयडा में अपनी पढ़ाई कर रहा है, जो सोमवार को शहर में लौटा था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने युवक के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। वीरवार को आई रिपोर्ट में युवक संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक के सभी परिवार और संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजने शुरू कर दिए हैं। विभाग ने चारों संक्रमितों की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी है। जिला प्रशासन जानकारी पाकर संक्रमितों के घरों के आस पास कंटेनमेंट जोन बनाने में जुट गया है।
जिले में अब 21 एक्टिव मरीज
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है। जिसमें 41 मरीज ठीक होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। वीरवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को घर भेज दिया है। जिले में अभी 21 मरीज संक्रमित है। वहीं विभाग अभी तक 3911 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेज चुका है। जिसमें 3717 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 62 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं अभी तक 105 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
नोहरिया बाजार कंटेनमेंट जोन को किया छोटा
बुधवार देर शाम शहर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने नोहरिया बाजार में मौके पर जाकर कंटेनंमेंट जोन का दायरा कम करवाया। कंटेनमेंट जोन का दायरा कम किए जाने को लेकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। नोहरिया बाजार में गली श्याम मंदिर से लेकर गली धाना कटली तक ही अब कंटेटमेंट जोन रहेगा। क्षेत्र के लोगों और दुकानदारों ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधायक गोपाल कांडा, उनके अनुज गोबिंद कांडा का आभार व्यक्त किया है।
जिले में वीरवार को चार संक्रमित पाए गए हैं, वहीं दो लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।