फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   four blocks residents reached nagar council office complaining of the poor condition of 17 parks

17 पार्क की खस्ता हाल की शिकायत लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे चार ब्लाक के निवासी

Tue, 25 Feb 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
four blocks residents reached nagar  council office complaining of the poor condition  of 17 parks
four blocks residents reached nagar council office complaining of the poor condition of 17 parks - फोटो : Sirsa
शहर के चार ब्लॉकों के निवासी सोमवार को पार्कों की खस्ता हालत को लेकर नगर परिषद में पहुंचे। लोगों ने ए, बी, सी और ई ब्लॉक के पार्कों की खस्ता हालत की शिकायत कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह के समक्ष रखी। बैठक में एसडीओ श्रवण बैनीवाल को बुलाया गया। पार्कों के रखरखाव को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे लोगों की टेंडर के शर्तों की कॉपी को लेकर अधिकारियों के साथ गहमा-गहमी भी हुई। हालांकि अधिकारियों द्वारा टेंडर की कॉपी दिखाने के बाद लोग शांत हुए। वहीं शाम को एसडीओ श्रवण बैनीवाल और ठेकेदार दलीप शहर के दो एकड़ में बने राजीव पार्क में पहुंचे। ठेकेदार ने पार्क में एक मॉली नियुक्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर के ए, बी, सी, ई ब्लॉक निवासी प्रदीप सचदेवा, बिशनदास, मोहन लाल, सलूजा, सुरेश मित्तल, चंद्रभान, नरेंद कामरा नगर परिषद में पहुंचे। लोगों ने कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह के समक्ष चारों ब्लॉक के कुल 17 पार्कों की खस्ता हालत की बात रखी है। लोगों ने कहा कि सभी पार्कों की रिपेयर का टेंडर करीब 35 लाख रुपये में ठेकेदार के पास है। लेकिन ठेकेदार 3500 रुपये भी पार्क भी खर्च नहीं कर रहा। लोगों ने कहा कि वे कई बार ठेकेदार को शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन वह पार्कों की खस्ता हालत को सुधार नहीं कर रहा। एसडीओ श्रवण बैनीवाल ने मौके पर ही ठेकेदार को कॉल की तो ठेकेदार ने कहा कि पार्कों में काम हो रहा है, लेकिन कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। इस पर लोग भड़क गए और उनकी पार्कों के टेंडर की शर्तों की कॉपी देने की मांग को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ गहमा-गहमी हुई। पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह ने भी अपने वार्ड के पार्षदों की खस्ता हालत की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में न तो पौधे लगाए गए और न ही घास, केवल रंग रोगन कर दिया गया। वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि गोलू मेहता ने कहा कि पार्क का रखरखाव उचित तरीके से नहीं हो रहा। इसके बाद लोगों ने कहा कि वे टेंडर की कॉपी आरटीआई लगाकर ले लेंगे।
विज्ञापन

लोगों का आरोप- केवल आनंद वाटिका में ही किया जा रहा काम
एसडीओ ने कहा कि ठेकेदार ने केवल बी ब्लॉक के ही एक पार्क आनंद वाटिका पर करीब पांच लाख रुपये खर्च कर दिया है। उसी पार्क का जीर्णोंद्वार किया गया। तब प्रदीप सचदेवा ने कहा कि उस पार्क में विधायक कोटे से काम हुआ है। पार्कों की टेंडर की शर्तों में टाइल्स लगाने का काम नहीं है, बल्कि पौधे लगाए जाने हैं। पार्कों में केवल पौधों की कटाई की जा रही है। न तो नए पौधे रोपित किए गए और न ही पार्कों में घास लगाई गई। जबकि ठेकेदार को चार महीने हो गए पार्कों के रखरखाव का टेंडर लिए हुए। यदि एक पार्क में इतना पैसा लगाया गया तो दूसरे पार्कों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में एक मॉली नियुक्त करने की ठेकेदार न भरी हामी
शाम पांच बजे नगर परिषद के एसडीओ श्रवण बैनीवाल, जेई राजकुमार, ठेकेदार दलीप राजीव पार्क में पहुंचे। वहीं पर ही बी ब्लॉक के निवासी भी आ गए। लोगों ने कहा कि पार्क में पौधे भी उखाड़ दिए गए। ठेकेदार ने कहा कि कुछ नए पौधे लगाए हैं। ठेकेदार दलीप ने कहा कि आप लोग अपनी पसंद का कोई मॉली ढूंढ लें, वह उसे तनख्वाह देने के लिए तैयार हैं। दूसरे पार्क में जो लोग काम करते हैं, उन्हें कभी कभार वह इस पार्क में भी लगा देगा। उसने कहा कि पार्क में दो गुटों के कारण ही आदमी नहीं लग पाया था। लेकिन आप सभी सहमति से एक आदमी पार्क की देखरेख के लिए नाम फाइनल कर दें, उसे तनख्वाह दे दूंगा। साथ ही पार्क में गोबर की खाद भी डलवा दी जाएगी। लोगों ने कहा कि टेंडर में जो शर्तें है, उसी अनुसार काम कर दें, वे इससे अतिरिक्त मांग ही नहीं करते।
दो गुटों के कारण राजीव पार्क में मॉली नहीं रखा जा रहा था। मैंनें उन्हें अपनी पसंद का मॉली रखने की बात कही है। पार्कों की देखभाल उचित तरीके से की जा रही है।

दलीप ठेकेदार।
चारों ब्लॉक के कुछ प्रतिनिधि पार्कों की समस्या लेकर आए थे, शाम को राजीव पार्क में लोगों के साथ बातचीत की गई। ठेकेदार ने एक मॉली नियुक्त करने का आश्वासन दिया है। बाकी पार्कों में यदि कोई दिक्कत है तो उसे भी ठीक करवाने के निर्देश ठेकेदार को दिए जाएंगे।
श्रवण बैनीवाल, एसडीओ,

four blocks residents reached nagar  council office complaining of the poor condition  of 17 parks

four blocks residents reached nagar council office complaining of the poor condition of 17 parks- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed