फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four arrested for betting on Punjab Kings and Delhi Capitals match

पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for betting on Punjab Kings and Delhi Capitals match
सिरसा। सीआईए ने डिंग मंडी क्षेत्र से पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो लैपटॉप, पांच मोबाइल व 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान थेहड़ी निवासी मोहन लाल, चार मरला कॉलोनी फतेहाबाद निवासी लवीश, चंडीगढ़ निवासी रॉकी व डिंग मंडी निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसा सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल के बीच चल रहे मैच पर डिंग मंडी रेलवे स्टेशन के नजदीक सुरेश कुमार अपने मकान में क्रिकेट मैच पर सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए ने उक्त मकान पर दबिश देकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। सीआईए टीम ने मौके से दो लैपटॉप, तीन लैपटॉप चार्जर, एक एलईडी, पांच मोबाइल, चार मोबाइल चार्जर और 40 हजार की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed