फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four accused who cheated retired BDPO of Rs 22 lakh arrested from Manali

Sirsa News: सेवानिवृत्त बीडीपीओ से 22 लाख ठगने वाले चार आरोपी मनाली से गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four accused who cheated retired BDPO of Rs 22 lakh arrested from Manali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। ऐलनाबाद के सेवानिवृत्त बीडीपीओ से 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को सिरसा पुलिस ने मनाली (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने टेलीग्राम के माध्यम से टास्क पूरा करने के नाम पर पीड़ित को मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपी असम व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को रिमांड पर लिया है, जबकि दो आरोपियों को जेल में भेज दिया गया है।

आरोपियों की पहचान मोफिजउद्दीन निवासी धरमपुर जिला लखीमपुर, असम, राहुल चौहान निवासी करहेरा मोहन नगर गाजियाबाद, कृष्ण कुमार गांव जलालाबाद मुरादनगर और विकास निवासी गांव जीतपुर रावली, मुरादनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मोफिजउद्दीपन तथा राहुल को 3 दिन के रिमांड पर ले लिया है, जबकि कृष्ण व विकास को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों से 75000 रुपये, पांच मोबाइल फोन तथा विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड व चेक बुक बरामद की है। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद निवासी सेवानिवृत्त बीडीपीओ सुखदेव की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में 12 जून को ठगी का अभियोग दर्ज किया था। इस मामले में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए चारों आरोपियों को हिमाचल के मनाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार हुई थी ठगी

ऐलनाबाद के गोविंद विहार कालोनी निवासी सुखदेव शर्मा ने साइबर थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उसके फेसबुक अकाउंट पर निवेश से संबंधित एक विज्ञापन चल रहा था। उसने इस पर क्लिक किया तो उसे डर जेनस हेंडरसन नाम से सोशल मीडिया पर एक ग्रुप से जोड़ लिया गया। इस ग्रुप में शेयर, आईपीओ, ट्रेडिंग से संबंधित चर्चाएं चल रही थीं। ग्रुप में एमएस नताशा के नाम से एक नंबर दिया हुआ था। सुखदेव शर्मा का कहना है कि उसने क्लिक किया तो नताशा ने उसे लिंक भेजकर दो अन्य ग्रुप में जोड़ दिया। नताशा ने उसे सीडी प्रियो एप डाउन लोड करा दी। नताशा ने उसके एक्सिस बैंक के अकाउंट नंबर से विभिन्न बैंकों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। सुखदेव शर्मा का कहना है कि विभिन्न टास्क पूरा करवाने के नाम पर उसके खाते से कुल 21 लाख 95 हजार की राशि ट्रांसफर की गई। इसके बाद उसे ग्रुप छोड़ने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed