फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   four accused of stone pelting arrested

रोड़ी में आशा वर्कर्स पर पथराव करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
four accused of stone pelting arrested
रोड़ी में कोविड-19 में ड्यूटी पर तैनात एक आशा वर्कर्स पर पथराव करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में रोड़ी थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान दलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरीक सिंह और जसपाल सिंह निवासियान रोड़ी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना के अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हें शीघ्र दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में आशा वर्कर्स कर्मजीत कौर निवासी वार्ड नंबर 12 कालांवाली की शिकायत पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत रोड़ी थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 कोरोना के चलते रोड़ी कस्बा को सील किया हुआ है और आशा वर्कर्स कर्मजीत कौर अपनी ड्यूटी के दौरान कस्बा रोडी में घर-घर जाकर फार्म भरने का काम कर रही थी। इसी दौरान उसने लोगों को जब जागरूक करते हुए घरों में रहने के लिए कहा, तो एकत्रित हुए लोगों ने उग्र होते हुए आशा वर्कर्स पर पथराव किया और हाथापाई करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बता दें कि रोड़ी में 19 जमातियों और एक परिवार के छह सदस्यों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती किया हुआ था। प्रशासन ने रोड़ी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया हुआ और पूरे गांव का स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed