फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four accused arrested for robbing Rs 3.39 lakh from an employee

Sirsa News: कर्मचारी से 3.39 लाख रुपये लूटने के चार आरोपी पकड़े

Sat, 02 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbing Rs 3.39 lakh from an employee
सिरसा में पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। 
सिरसा। कंगनपुर रोड क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कर्मचारी से 3,39,948 रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश करके उनको रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसआई सत्यवान और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसबिंद्र सिंह निवासी भंगू, राजेंद्र सिंह निवासी गुरु तेग बहादुरनगर, सुरेंद्र उर्फ रवि निवासी गांव चामल हाल किरायेदार मोहल्ला इंद्रपुरी, विनोद कुमार निवासी साहूवाला प्रथम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से लूट की राशि बरामद की जाएगी और लूट की अन्य वारदात के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से रुपयों के बारे में पूछताछ कर अन्य वारदात में शामिल होने के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इन आरोपियों ने 29 अक्तूबर को 3,39,948 रुपये की लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं व ग्वार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सिरसा। चौटाला पुलिस ने गेहूं और ग्वार बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे 10,000 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान रोहताश निवासी गोरीवाला हाल निवासी भारूखेड़ा के रूप में हुई है। चौटाला चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि 27 अक्तूबर को देवीलाल निवासी भारूखेड़ा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर से सात क्विंटल गेहूं और छह कट्टों में रखा ग्वार चुरा ले गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रोहताश को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed