फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Foundation stone of 539-bed medical college to be built on 22 acres of land laid

Sirsa News: 22 एकड़ भूमि पर बनने वाले 539 बेड के मेडिकल कॉलेज का हुआ शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of 539-bed medical college to be built on 22 acres of land laid
सीडीएलयू के सामने स्थित खाली जमीन जहां बनाया जाएगा मेडिकल कॉल। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज निर्माण का सपना अब साकार होता हुआ नजर आ रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिरसा में 22 एकड़ भूमि पर 1090 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। मेडिकल कॉलेज में कुल एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी और मरीजों के लिए 539 बेड लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने के बाद सिरसा के मरीजों को इलाज करवाने के लिए अन्य जिले व राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीडीएलयू के समक्ष स्थित कृषि विश्वविद्यालय की 22 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए जमीन भी स्वास्थ्य विभाग के नाम पर ट्रांसफर कर दी गई है। जमीन पर मेडिकल कॉलेज का बोर्ड भी लगाया गया है। चयन की गई जगह बीते एक वर्ष से खाली पड़ी है। यहां पर अब खरपतवार उगे हुए दिखाई दे रहे हैं। शिलान्यास होने के बाद अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज के भवन को तैयार करने का काम शुरू होने की उम्मीद है। यह मेडिकल कॉलेज करीब 1090 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इससे सिरसा जिले व आसपास के अन्य क्षेत्रों की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी। 539 बेड के इस मेडिकल कॉलेज को करीब 22 एकड़ में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा सिरसा का मेडिकल कॉलेज
सिरसा के इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र और इंटर्न हॉस्टल ब्लॉक बनाया जाएगा। लड़कों के लिए अलग (300 क्षमता) और लड़कियों के लिए (200 क्षमता) 500 छात्रों और 100 इंटर्न को डबल सीटिंग में आवास प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया है। नर्सिंग कन्या छात्रावास में कुल 250 छात्राओं को डबल शेयरिंग में आवास उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। महाविद्यालय के निदेशक एवं चिकित्सा अधीक्षक के लिए परिसर में आवासीय सुविधा प्रस्तावित है। एकीकृत जूनियर और सीनियर रेजिडेंट छात्रावास ब्लाक को 100 छात्रों (50 सीनियर रेजिडेंट और 50 जूनियर रेजिडेंट) को आवास प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज यह होगा मुख्य विभाग
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हरियाणा राज्य और इसके पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब और राजस्थान को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इसमें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी और कम्युनिटी मेडिसन जैसे विभाग शामिल होंगे। इसके साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा, हड्डी रोग, बाल रोग, मनोचिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, श्वसन चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, ओटोरहिनालरिंजोलॉजी, सामान्य चिकित्सा, त्वचा विज्ञान, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बर्न यूनिट, आईसीयू, पीआईसीयू, आईसीसी एनआईसीयू, जेल वार्ड, एआरटी वार्ड और निजी वार्ड भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed