{"_id":"576834534f1c1b9a74b483c5","slug":"found-35-thousand-in-cloth-return-to-owner-honesty-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस के लिए आए कपड़ों में मिले 35 हजार रुपये, मालिक को लौटाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेस के लिए आए कपड़ों में मिले 35 हजार रुपये, मालिक को लौटाए
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
रुपये लौटाए
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहावत है कि पैसा देखकर बड़े-बड़ों का ईमान डोल जाता है पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी मेहनत व ईमानदारी को सर्वोपरि मानते हैं। जिन पर पैसा भी अपना प्रभाव नहीं डाल सकता। ऐसा ही एक वाक्या नई अनाज मंडी के समीप स्थित जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने कपड़े प्रैस करने वाले व्यक्ति की दुकान पर देखने को मिला। जब उसके प्रैस करने के लिए आए कपडों जिनमें हजारों रुपये की राशि थी को मालिक को लौटा दी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने वेद प्रकाश बब्बू नामक एक व्यक्ति कपड़े प्रैस करने का कार्य करता है। रविवार को ओमप्रकाश डांगी नामक व्यक्ति के कपड़े प्रैस होने के लिए उसके पास आए। जब वेद प्रकाश ने कपड़े प्रैस करने के लिए संभाले तो उन कपड़ों की जेब से करीब 35 हजार रुपये की राशि मिली। उसने उक्त राशि को अपने पास संभाल कर रख लिया। सोमवार को जब ओम प्रकाश डांगी प्रैस किए गए कपड़े लेने के लिए उसकी दुकान पर पहुंचा तो वेद प्रकाश ने ईमानदारी का परिचय देते हुए 35 हजार रुपयों की राशि ओम प्रकाश को लौटा दी। उसकी ईमानदारी देखते हुए आसपास के दुकानदारों ने उसकी खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन