फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Former CM Omprakash Chautala is out of battle in INLD's stronghold

Sirsa News: इनेलो के गढ़ में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ही रण से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Former CM Omprakash Chautala is out of battle in INLD's stronghold
ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। 25 मई को छठे चरण का चुनाव होना है। सभी पार्टियां ने अपने-अपने स्टार प्रचारक रण में उतारे हुए हैं, लेकिन एक ऐसा चेहरा भी है जो इस बार चुनावी रण से बाहर है। इनके आवाज को सुनने के लिए कार्यकर्ता तरस रहे हैं। जिसने कभी प्रदेश पर राज किया था और उसी आवाज का दबदबा विरोधी तक मानते थे। ये हैं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला। ओमप्रकाश चौटाला 2024 के लोकसभा चुनाव से पूरी तरह से गायब हैं। इसके पीछे गर्मी और उनका स्वास्थ्य कारण बताया जा रहा है।
ऐसे में उनके खुद के गढ़ सिरसा में अब दूसरी पार्टियां कब्जा जमाने में जुट गई हैं। ओमप्रकाश चौटाला को सुनने वाले अब दूसरी पार्टियों के नेताओं को सुनते देखे जा सकते हैं। इनेलो के वोट बैंक में विघटन भी इन चुनाव में देखने को मिला है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के चुनावी रण से बाहर होने के दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार ओमप्रकाश चौटाला की उम्र 87 वर्ष हो चुकी है और स्वास्थ्य भी ज्यादा ठीक नहीं रहता है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में तापमान 46 डिग्री से ऊपर चल रहा है। गर्मी, स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला चुनावी रण से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हो रहीं पार्टियां
इनेलो के गढ़ में इस बार सेंध लगाने में पार्टियां कामयाब हो रही हैं। रानियां, कालांवाली, डबवाली एरिया में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है। वहीं ऐलनाबाद में मीनू बैनीवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा सेंध लगा रहे हैं। सिरसा में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच वोटों को लेकर सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

फोटो 17 : ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed