{"_id":"61f2df296815b565de1ae9c0","slug":"former-chairman-of-block-committee-accuses-in-laws-of-assaulting-dowry-case-registered-sirsa-news-hsr622921016","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक समिति की पूर्व चेयरमैन ने लगाए ससुरालजनों पर दहेज के मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक समिति की पूर्व चेयरमैन ने लगाए ससुरालजनों पर दहेज के मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
सिरसा। जिला के गांव फूलकां निवासी एक महिला ने सुरालजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने के आरोप लगाए। महिला ने डीजीपी को शिकायत भेजकर कहा कि ओढां पुलिस ने अक्तूबर माह में हुई घटना के बावजूद कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं पिता-पुत्र भाजपा नेताओं पर भी पुलिस को फोन करके कार्रवाई न होने देने संबंधी गंभीर आरोप लगाए। इस शिकायत के आधार पर डीएसपी की जांच के बाद अब डिंग थाने में महिला के पति, सास और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीजीपी को भेजी शिकायत में गांव फूलकां निवासी महिला प्रियंका ने बताया कि वह सिरसा ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन रह चुकी है और उसकी शादी 17 जुलाई 2008 को हुई थी। आरोप लगाया कि उसका पति राम निवास अक्सर मार पिटाई करता है और पैसे की डिमांड करता है। चेयरपर्सन होने के दौरान भी गलत काम करने के लिए दबाव बनाता था। आरोप है कि मार पिटाई में उसकी सास और ननद भी शामिल होती हैं। महिला ने बताया कि उसके पति ने 10 अक्तूबर 2021 को सीसीटीवी कैमरा बंद कर पिटाई की और घर से भी निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने उसी दिन ओढां थाने में दी और मेडिकल भी करवाया। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसपी को भी 20 नवंबर को ई-मेल करके मामले से अवगत करवाया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने अब डीजीपी को शिकायत में आरोप लगाया कि उस दौरान पुलिस कर्मियों ने बताया कि राजनीतिक नेता जगदीश चोपड़ा और अमन चोपड़ा का बार-बार फोन आ रहा है कि कार्रवाई न करें।
डिंग पुलिस ने किया मामला दर्ज, डीएसपी को जांच
डीजीपी को शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई है। डीएसपी ने जांच की और अब डिंग पुलिस ने महिला प्रियंका की शिकायत के आधार पर उसके पति रामनिवास, सास चंद्रावति और ननद लखमी के खिलाफ भादसं की धरा 323, 34, 406, 498-ए के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हमने तो पंचायत में मामला सुलझाने का प्रयास किया था : अमन चोपड़ा
मैने और मेरे पिता ने तो पंचायती तौर पर ये मामला सुलझाने का प्रयास किया था। दोनों पक्षों की बात सुनी और समझाया था कि इन विवादों में कुछ नहीं रखा। हमने दोनों का घर बसाने की कोशिश की है। शिकायत में हमारा नाम लिखाने का कारण समझ नहीं आया।
-अमन चोपड़ा, भाजपा नेता, सिरसा।