फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   For the release of five farmers, more than 525 people were booked for blocking the road, three nominated

पांचों किसानों की रिहाई के लिए जाम लगाने पर 525 से ज्यादा लोगों पर रोड जाम करने का मामला दर्ज, तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
For the release of five farmers, more than 525 people were booked for blocking the road, three nominated
सिरसा। डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पथराव के मामले में गिरफ्तार पांच किसानों की रिहाई की मांग को लेकर सिरसा में नेशनल हाइवे नंबर नौ पर तीन जगहों पर किसानों ने दो घंटे के लिए जाम लगाया था। जाम लगाने पर 22 जुलाई को सिरसा पुलिस ने कुल 525 किसानों के खिलाफ रोड जाम करने व धारा 188 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। इसमें तीन किसान मुखपाल, गुरप्रेम व सुखदीप का नाम शामिल हैं। हालांकि किसानों पर मामला दर्ज करने पर किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा व अन्य किसानों ने प्रशासन की आलोचना की है।
विज्ञापन

वीरवार को डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पथराव करने वाले किसानों को अदालत से जमानत मिल गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने 21 जुलाई को इन किसानों की रिहाई के लिए नेशनल हाइवे नंबर नौ पर भावदीन टोल प्लाजा पर नौ से 11 बजे तक जाम लगाने पर 150 अज्ञात किसानों के खिलाफ रोड जाम करने व धारा 188 का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया। यह मामला कश्मीरी लाल की शिकायत पर दर्ज किया गया। वहीं दूसरा मामला पंजुआना नहर के पास किसानों द्वारा रोड जाम करने पर बडागुढा थाने में दर्ज किया गया। पुलिस ने ईएचसी गुरविंद्र पाल की शिकायत पर 250 किसानों के खिलाफ रोड जाम करने का मामला दर्ज किया गया। जबकि डबवाली सदर पुलिस ने एसए इंद्रपाल की शिकायत पर मुखपाल, गुरप्रेम, सुखदीप सहित 125 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी अर्पित जैन ने बताया कि जाम लगाने से आम जनता को परेशानी हुई है। कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत किसी भी व्यक्ति को नहीं है। जाम लगाना कानूनी रूप से गलत है, इसलिए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

किसान नेताओं में पैदा हुए मतभेद
पांच किसानों को जमानत मिलने पर व 525 किसानों पर रोड जाम करने पर शुक्रवार को किसान नेताओं में मतभेद पैदा हो गए। वैदवाला के किसान नेता भूपेंद्र सिंह टिन्ना ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर दो किसान नेताओं पर प्रशासन से सांठगांठ करने और किसानों को गुमराह करने के आरोप लगाए। किसान नेेता भूपेंद्र सिंह ने दो किसान नेताओं को चंदा चोर की संज्ञा दी और कहा कि वे प्रशासन के साथ हुए गुप्त समझौते में दोनों किसान नेताओं ने चढूनी ग्रुप के किसानों को दरकिनार किया। किसान नेता ने जगजीत सिंह डलेवाल को वीरवार सुबह की प्रशासन के साथ हुए समझौते की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन खोलेगा जल्द ही गेट
लघु सचिवालय के बाहर लगे बैरिकेड को जल्द ही हटा दिया जाएगा। आंदोलन के चलते अभी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दस कंपनियां तैनात हैं।
- अर्पित जैन, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed