{"_id":"68f3d8e756d48e82b600f13d","slug":"for-the-first-time-firecrackers-will-be-sold-at-three-stalls-in-kalanwali-sirsa-news-c-128-1-sir1002-146214-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली में पहली बार तीन स्टाॅल लगाकर बिकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली में पहली बार तीन स्टाॅल लगाकर बिकेंगे पटाखे
विज्ञापन
कालांवाली। पंजाब बस स्टैंड के नजदीक लगी पटाखों की स्टाॅल । संवाद
कालांवाली। दिवाली पर्व पर पहली बार पंजाब बस स्टैंड के पास वैध रूप से पटाखे बेचे जाएंगे। पटाखे बेचने के लिए प्रशासन ने तीन स्टाॅलों के ड्रॉ निकाले थे। इन स्टाॅल संचालकों ने शनिवार को प्रशासन की ओर से चयनित जगह पर अपनी स्टाॅल लगा ली हैं। इन स्टाॅलों पर संचालकों ने फायर सिलिंडर, रेत, पानी इत्यादि के पुख्ता प्रबंध किए हैं।
इसके अलावा प्रशासन ने भी फायर बिग्रेड की गाड़ी और पुलिस बल को तैनात किया है। शहर में पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस लेने के लिए कुल नौ लोगों ने आवेदन किया था। इसके लिए प्रशासन ने सिरसा में तीन लोगों के ड्राॅ निकाले थे। ड्राॅ में राकेश कुमार को स्टाॅल नंबर 1, रमेश कुमार को स्टाॅल नंबर 2 और सन्नी कुमार को स्टाॅल नंबर तीन आवंटित किया गया है। इसके अलावा शहर की गली-मोहल्लों, बाजारों में अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले लोगों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वैध रूप से पटाखे बिकने पर शहरवासियों में खुशी
शहर में पहली बार वैध रूप से स्टाॅल लगाकर पटाखे बिकने से शहरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरवासियों का कहना है कि हर बार प्रशासन शहर के गली-मोहल्लों व बाजारों में अवैध रूप से पटाखे बेचे जाते थे। जो एक या दो लोग लाइसेंस लेते थे, वे भी जगह का सही चयन न होने के कारण बाजारों में ही पटाखे बेचते थे। इससे हर समय कोई अनहोनी घटना का भय बना रहता था। अब वैध रूप से पटाखे बिकने से आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
स्टाॅल संचालकों ने की प्रशासन से अपील
स्टाॅल संचालकों सन्नी कुमार, रमेश कुमार और राकेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे हमेशा वैध रूप से लगी स्टाॅलों से ही पटाखे खरीदें। वहां पर सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त होते हैं। इससे वे अपने आपको, बच्चों और परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं।