फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   For the first time a huge consignment of heroin was recovered from the district, 19 and 21 year old youths turned out to be smugglers

Sirsa News: जिले में पहली बार हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, 19 व 21 साल के युवा निकले तस्कर

Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
For the first time a huge consignment of heroin was recovered from the district, 19 and 21 year old youths turned out to be smugglers
बरामद की गई हेरोइन
सिरसा। फतेहाबाद में कुछ दिन पहले बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी। उसी तर्ज पर शुक्रवार को सिरसा में 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इतने बड़े स्तर पर सिरसा जिले में 50 साल के इतिहास में पहली बार हेरोइन पकड़ी गई है। हेरोइन की इतनी बड़ी मात्रा सिरसा के स्लम एरिया के पास से कार सवार दो युवकों से बरामद होना पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन

वहीं इस हेरोइन को सप्लाई करने वालों में 19 और 21 साल के युवा शामिल हैं। जो पुलिस के लिए हैरान करने वाला रहा। इस मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी है। वहीं, एसपी विक्रांत भूषण ने कहा कि हेरोइन के लिए फाइनेंस करने वाले से लेकर सप्लाई करने वाले हर शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पार्सल से नशा सप्लाई को लेकर पहले भी शहर के समाजसेवी डीईटीसी विभाग के कार्यालय के बाहर धरना दे चुके हैं। उस समय भी उन्होंने कहा था कि हेरोइन व अन्य नशे की सप्लाई भी पार्सल से होती है। इस बात को डीईटीसी विभाग ने भी गंभीरता से नहीं लिया था। ऐसे में शुक्रवार को पकड़ी गई सप्लाई में पार्सल या कोरियर सर्विस का प्रयोग हुआ है या नहीं इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आरोपियों से आठ पार्सल बरामद हुए हैं। इनमें हवाला का पैसा जिस तरह से सप्लाई किया जाता है उसी तरह से पाकिस्तान की करंसी लगा नोट बरामद हुआ है। जांच की जाएगी कि यह सप्लाई पंजाब के बॉर्डर से हुई है या कहीं अन्य जगह से। उन्होंने कहा कि पंजाब से 100 किलोमीटर का बॉर्डर सिरसा का लगता है। सिरसा नशे से प्रभावित जिला है। हरियाणा से लगते पंजाब में नशा चैलेंज बना हुआ है। एसपी ने कहा कि बड़ा सप्लायर हम पकड़ पाए या नहीं पकड़ पाए यह अभी कहना संभव नहीं है। सभी जानते है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान से पंजाब होते हुए हमारे प्रदेश में नशा सप्लाई होता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की करंसी असली है या नकली इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed