फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   For complaints related to drug trafficking, call 1933

Sirsa News: नशा तस्करी से संबंधित शिकायतों के लिए 1933 पर करें काॅल

Sun, 29 Jun 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
For complaints related to drug trafficking, call 1933
डबवाली। डबवाली पुलिस का क्षेत्र को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने के लिए जनसंपर्क अभियान जारी है। इस कड़ी में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षण कमला देवी ने बस स्टैंड मंडी डबवाली में लोगों को नशे जैसी बीमारी से तौबा करने व नशा मुक्त समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्प लाइन नंबर 1933 पर काॅल करें।
विज्ञापन

इस जनसंपर्क अभियान में उप निरीक्षक कमला देवी ने नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस की इस मुहिम में मिल जुलकर काम करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ धन की हानि होती है। नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके हैं। नौजवान बच्चे शौक=शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं।
विज्ञापन

बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदात को अंजाम देते हैं। इस कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है। हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी, नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर काल करें। यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24x7 ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed