फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Food safety department alert due to festive season, 6 samples filled on the first da

त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, पहले दिन भरे 6 सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Food safety department alert due to festive season, 6 samples filled on the first da
सिरसा। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। विभाग की ओर से पहले दिन अलग-अलग स्थानों से छह सैंपल भरे गए हैं। वहीं टीम अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश भी दिए है।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मिठाइयों व खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग का अभियान छेड़ दिया है। त्योहारी सीजन को लेकर जिला एडीशनल फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र पूनिया की टीम ने शहर के बरनाला रोड, हिसार रोड, पुरानी कचहरी रोड पर स्थित मिष्ठान भंडारों पर छापा मारी। विभागीय टीम ने 6 प्रतिष्ठानों से देसी घी, सोन पापड़ी, व्रत में इस्तेमाल आलू चिप्स व अन्य मिठाइयों के सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की उपस्थिति में सैंपल सीलकर चंडीगढ़ भेजे गए हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन

लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
त्योहारी सीजन के चलते लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो, इसलिए मिलावटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है । ऐसी शिकायतों पर जिलेभर में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की जाएगी। पहले दिन 6 जगह छापेमारी की। अभियान लगातार जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र पूनिया, जिला एडीशनल फूड सेफ्टी ऑफिसर, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed