फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   food poisioning

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी

Wed, 10 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
food poisioning
नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव बरासरी में फूड प्वाइजनिंग से परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सबको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गांव बरासरी निवासी रोहताश ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब दस बजे परिवार के सदस्यों ने लस्सी के साथ खाना खाया था।
विज्ञापन

इसके करीब दो घंटे के बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी की शिकायत होने लगी। उन्होंने बताया कि संभवत लस्सी के सेवन से परिजनों की हालत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि लस्सी के सेवन से उसकी भाभी शांति देवी, निको देवी, पुत्रवधू रेखा तथा पोते डेढ़ वर्षीय उमेश व दो वर्षीय अभिमन्यु की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

छोटी बहन के घर से लेकर आए थे लस्सी
शांति देवी ने बताया कि सुबह वे अपनी छोटी बहन के घर से लस्सी लेकर आए थे और परिवार के सभी सदस्यों ने लस्सी के साथ खाना खाया था। कुछ देर बाद छोटे बच्चों को उल्टी की शिकायत हुई तो उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को उल्टी होने लगी। जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि संभवत लस्सी में कोई जहरीला जीव गिरने से यह घटना हुई हो। हालांकि उसी घर से पड़ोस के ही कई अन्य परिवार लस्सी लेकर आए थे, लेकिन उनमें से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed