{"_id":"6a873d61d1d4fcba93087894","slug":"fogging-on-rubbish-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163555-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: संक्रमण रोकने की कवायद, कूड़े के ढेरों पर सैनिटाइजर व दवाइयों का छिड़काव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: संक्रमण रोकने की कवायद, कूड़े के ढेरों पर सैनिटाइजर व दवाइयों का छिड़काव शुरू
Thu, 20 Aug 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। जेसीबी से कचरा इक्ट्ठा करवाते हुए अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बढ़ने लगे कूड़े के ढेर
फोटो-- 27
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। अपनी मांगों के समर्थन में पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 15वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका में करीब तीन माह पहले ठेके पर रखे गए 29 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं लेकिन करीब 35 नियमित सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।
इसके अलावा, घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चालक भी हड़ताल में शामिल हैं। ऐसे में कई दिनों से लोगों के घरों में कूड़ा जमा है और लोग मजबूरी में इसे बाजारों तथा सड़कों के किनारे फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
सड़कों के किनारे पड़े कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। लोगों को आशंका है कि समय रहते कूड़ा नहीं उठाया गया तो बरसात के दौरान यही कचरा जलभराव की समस्या को और गंभीर कर सकता है।
पुरानी सब्जी मंडी में भी कूड़े का बड़ा ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि दुर्गंध और गंदगी के कारण दुकानों पर बैठना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करवाने और शहर से कूड़ा उठवाने की मांग की है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान ज्योति प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 6 अगस्त से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इससे आमजन में भारी रोष है।
ज्योति ने कहा जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के उद्देश्य पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। ज्योति प्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोनों से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान परिस्थितियों में विधानसभा चुनाव करवाए जाएं तो भाजपा को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा की स्थिति पर गंभीरता से संज्ञान लेने की अपील करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को छह माह के लिए पुन मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव दिया, ताकि प्रदेश की बिगड़ी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाया जा सके।
जेसीबी से कूड़ा एक जगह किया एकत्र, फॉगिंग से मच्छरों पर नियंत्रण का प्रयास
फोटो-- - 18,19
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध और संक्रमण की आशंका को देखते हुए वीरवार को नगरपरिषद प्रशासन एवं सफाई कर्मचारियों ने राहत के लिए पहल शुरू की है।
नगरपरिषद के चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, ईओ सुरेंद्र कुमार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति के बाद कूड़े को व्यवस्थित करने के साथ उसके आसपास सैनिटाइजर व आवश्यक दवाइयों का छिड़काव करवाया जा रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान सूरज कुमार ने बताया कि कई दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए हैं।
इससे दुर्गंध के साथ बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि हड़ताल जारी रहने तक कूड़े के ढेरों के आसपास दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग करवाने पर सहमति बनी है ताकि संक्रमण की आशंका को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से समस्या के समाधान में देरी की जा रही है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों के साथ आम जनता को भी भुगतना पड़ रहा है। नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने बताया कि कूड़े के ढेर सड़कों और रास्तों तक फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
सफाई कर्मचारियों की सहमति से जेसीबी की मदद से कूड़े को एक स्थान पर एकत्र करवाया गया ताकि रास्ते अवरुद्ध न हों। इसके बाद हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने भी संक्रमण रोकने के लिए सहयोग शुरू किया।
उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान सहित शहर के अन्य स्थानों पर जमा कूड़े के आसपास सैनिटाइजर और आवश्यक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही फॉगिंग के माध्यम से मच्छरों की रोकथाम का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए हड़ताल का समाधान जरूरी है।
सफाई कर्मचारियों ने विधायक के नाम नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
फोटो - 32
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नगर पालिका कर्मचारी संघ रानियां की ओर से वीरवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज सचदेवा के माध्यम से विधायक अर्जुन चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने आगामी 27 अगस्त से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में उनकी लंबित मांगों को मजबूती से उठाने की मांग की।
इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी आज भी कच्चे और ठेका प्रथा के तहत काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने शहीद हुए दो फायरमैनों के आश्रितों को न्याय दिलाने तथा 13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारियों के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति को लागू करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जीवन नगर रोड पर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि विधायक अर्जुन चौटाला विधानसभा के मानसून सत्र में उनकी आवाज मजबूती से उठाएंगे।
इस अवसर पर फायरमैन रानियां, ब्लॉक सर्व कर्मचारी संघ प्रधान गुरमेल सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी ब्लॉक रानियां प्रधान रणजीत, शंकर, लीलू राम, दर्शन सिंह, धर्मपाल, बूटा राम, कोषाध्यक्ष सुखविंदर पाल, संगठनकर्ता अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो