Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fog slowed down speed in Haryana, Visibility reduced to 2 meters in Sirsa, cold winds increased chill

हरियाणा में कोहरे ने रोकी रफ्तार: सिरसा में दृश्यता 2 मीटर तक घटी, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; जनजीवन प्रभावित

Sat, 16 Nov 2024 09:50 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Nov 2024 09:50 AM IST
सार

हरियाणा में शनिवार सुबह फिर से घना कोहरा छा गया। ठंडी हवाएं और कोहरा छाने से मौसम में ठंडक खुल गई जिसके चलते जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Fog slowed down speed in Haryana, Visibility reduced to 2 meters in Sirsa, cold winds increased chill
कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। दृश्यता महज 2 मीटर तक सिमट गई। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, कोहरे के साथ गिर रही ओस ने किसानों को राहत दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की फसल के लिए ऐसी मौसम परिस्थितियां लाभदायक हैं। हालांकि, परिवहन सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं।

विज्ञापन


ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
कोहरे के कारण सिरसा से चलने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। किसान एक्सप्रेस, जो सुबह 6:20 बजे चलनी थी, 6:50 बजे चली। इसी तरह दिल्ली एक्सप्रेस, जो सुबह 6:35 बजे प्रस्थान करती है, 7:39 बजे रवाना हुई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान फॉग लाइट्स का उपयोग करें और धीरे-धीरे वाहन चलाएं। सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन




कोहरे ने मौसम को और ठंडा किया
कुरुक्षेत्र में अलसुबह से घने कोहरे ने मौसम को और ठंडा कर दिया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिलेभर में पिछले पांच दिनों से सुबह और शाम गहरे कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कें धुंध में लिपटी नजर आईं, और वाहन चालक अपनी गति कम करके संभल-संभल कर वाहन चला रहे हैं। घनी धुंध के चलते सड़क हादसों की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

यमुनानगर में 20 मीटर दृश्यता रही, रेंग कर चले वाहन

यमुनानगर में शनिवार सुबह फिर से घना कोहरा छा गया। ठंडी हवाएं और कोहरा छाने से मौसम में ठंडक खुल गई जिसके चलते जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध के कारण जहां दृश्यता 20 मीटर रही, ऐसे में वाहन सड़कों पर रेंग कर चले तथा चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाना पड़ा। उल्लेखनीय है जिले में पिछले 4 दिन से लगातार धुंध के साथ कोहरा पड़ रहा है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।



स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें
ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। सीएमओ मंजीत सिंह का कहना है कि ठंड के इस दौर में बुजुर्ग व बच्चे विशेषतौर पर एहतियात बरतें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। गुनगुना पानी पिएं। बेहतर होगा यदि सैर की बजाय घर में ही हल्का व्यायाम कर लिया करें। चाय में अदरक व तुलसी डालकर पिएं। यह स्वास्थ्यवर्धक है। इन दिनों खांसी-जुकाम  व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed