{"_id":"693b0315148466b7af0c1e50","slug":"fog-disrupts-rail-services-causing-inconvenience-to-passengers-sirsa-news-c-128-1-slko1008-149275-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धुंध से रेल सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धुंध से रेल सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान
Thu, 11 Dec 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। स्टेशन पर खड़े यात्री। संवाद
सिरसा। जिले में ठंड और धुंध का असर जारी है। इससे अधिकांश ट्रेनों में 20 से 50 मिनट तक की देरी हो रही है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन-रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर होने के कारण अलसुबह छाई धुंध रेल सेवाओं को प्रभावित कर रही है।
धुंध के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही हैं। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 10:40 बजे सिरसा पहुंचने वाली थी, लेकिन यह 11:12 बजे पहुंची। जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस निर्धारित समय 3:55 बजे थी, लेकिन 4:20 बजे पहुंची और 4:29 बजे रवाना हुई। श्री गंगानगर एक्सप्रेस निर्धारित समय 6 बजे थी, लेकिन 6:50 बजे पहुंची और 6:58 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी लेट:
दिल्ली एक्सप्रेस भी 45 मिनट लेट हुई और निर्धारित समय 6:30 बजे था, जबकि सुबह 7:15 बजे पहुंची और 7:23 बजे रवाना हुई। सिरसा से दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस 11 मिनट की देरी से पहुंची। आने वाले दिनों में बढ़ती धुंध और कोहरे के कारण और भी ट्रेनें लेट होने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय ध्यान रखें।