फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Flying squad collected samples from a Namkeen shop after receiving a complaint on CM window

Sirsa News: उड़नदस्ते ने सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद नमकीन की दुकान से भरे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Flying squad collected samples from a Namkeen shop after receiving a complaint on CM window
 सीएम फ्लाइंग की टीम सैंपल भरते हुए।
सिरसा। शहर के रानियां रोड स्थित एक नमकीन की दुकान पर वीरवार को दोपहर को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। सीएम विंडो पर आई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। इस कार्रवाई के दौरान नमकीन की दुकान से खाद्य सामग्री यानी कचौरी और लड्डू के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. पवन चहल ने दुकान मालिक को सैंपल के साथ-साथ दुकान में पाई गईं कमियों को दुरुस्त करने के आदेश भी दिए। सैंपल को जांच के लिए लैब में भिजवा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान दुकानदार के पास एफएसएसआई का लाइसेंस पाया गया।
विज्ञापन


हिसार से जांच टीम की अगुवाई कर रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. पवन चहल ने बताया कि सीएम विंडो के माध्यम से एक शिकायत टीम को प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा था कि रानियां रोड स्थित बालाजी नमकीन पर अमानक खाद्य सामग्री बेची जाती है। सूचना के आधार पर वीरवार को जांच करने के लिए टीम पहुंची है और सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने खाद्य विभाग से जारी किए जाने वाले लाइसेंस पेश किया है, जो सही है। निरीक्षण के दौरान दुकान में कुछ छोटी-छोटी खामियां मिलीं हैं। इन्हें दूर करने के आदेश दुकानदार को दिए गए हैं। डाॅ. पवन ने बताया कि नमकीन भंडार में मुख्य रूप से बूंदी, लड्डू और कचौरी तैयार कर बेची जाती है। दोनों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी जुर्माना व अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed