{"_id":"6510764412a39df781035bd4","slug":"five-volunteers-in-the-district-received-state-level-awards-sirsa-news-c-128-1-sir1002-6760-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में पांच स्वयंसेवकों को मिला राज्यस्तरीय अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में पांच स्वयंसेवकों को मिला राज्यस्तरीय अवाॅर्ड
Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सामाजिक कार्य करने पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की तीन स्वयंसेविकाओं सहित जिले के पांच स्वयंसेवकों को एनएसएस राज्यस्तरीय अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। रविवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित कार्यक्रम में इनको सम्मानित किया गया है।
हिसार में कार्यक्रम के दौरान चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की पूर्व एनएसएस को-ओर्डिनेटर प्रो. आरती गौड़, आईजी कॉलेज टोहाना से एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा गर्ग व चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका श्रुति मोंगा को एनएसएस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजकीय स्कूल बप्पां के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार ग्रोवर व कालांवाली के राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुषमा देवी को भी अवॉर्ड प्रदान किया है। प्रो. डॉ. आरती गौड ने बताया कि उनके 3 वर्ष के कार्यकाल में उन्हाेंने 2100 से अधिक समाज उत्थान, जागरूकता, सामाजिक प्रगतिशीलता के लिए कार्यक्रम करवाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3820 से अधिक पौधे लगाए, 750 से अधिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण, स्वच्छ भारत मिशन, नशामुक्ति पर जागरूकता, पर्यावरण, जल संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दीं।