फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five pink buses converted into ambulances are no longer being used, girl students are not getting facilities

एंबुलेंस में बदली पांच गुलाबी बसों का अब नहीं हो रहा इस्तेमाल, छात्राओं को नहीं मिल पा रही सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five pink buses converted into ambulances are no longer being used, girl students are not getting facilities
बस स्टैंड पर खड़ी गुलाबी बस। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना काल में एंबुलेंसों की तर्ज पर तैयार की गई रोडवेज की पांच गुलाबी बसों का बीते तीन माह से न तो स्वास्थ्य विभाग इस्तेमाल में ला पा रहा है और न ही यात्रियों को इसकी सुविधा मिल पा रही है। यानी एंबुलेंस बनी ये गुलाबी बसें न मरीजों के काम आ रही है और न ही छात्राओं को ला रही है। छात्राओं के लिए भेजी गई ये बसें अब रोडवेज वर्कशाप में खड़ी धूल फांक रही है। मुख्यालय की ओर से बसों में बदलाव करने की अनुमति न दिए जाने के कारण अब यह बसें किसी भी काम नहीं आ रही। हालांकि रोडवेज की ओर से मुख्यालय को इस संबंध में पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से छात्राओं को सुविधा देने के लिए सभी बस डिपो में गुलाबी बसे भेजी गई थी। सिरसा में पांच गुलाबी बसें पहुंची थी। लेकिन कोरोना के कारण कॉलेज बंद होने के चलते इन बसों को एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार कर मरीजों को सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया। हालांकि इन बसों का कुछ विशेष इस्तेमाल नहीं हो पाया। जिसके बाद तीन माह पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बसों को बस स्टैंड पर भेज दिया और वर्कशाप में खड़ा कर दिया। लेकिन परिवहन विभाग की ओर से उन बसों में किसी भी तरह का बदलाव न करने के आदेश दिए थे। जिसके कारण अभी भी इन बसों में कोई बदलाव नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

छात्राओं के लिए नहीं है अभी तक कोई भी विशेष सुविधा
कॉलेज और स्कूूल शुरू होने के बाद अब छात्राओं की आवाजाही होनी भी शुरू हो चुकी है। वहीं बस में यात्रियों की संख्या में अब काफी बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण छात्राओं को बस में खड़ा होकर और लटकर सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। हालांकि इससे पहले छात्राओं के लिए इन बसों को स्पेशल चलाया गया था। लेकिन फिर से बंद कर दी गई है। अब भी इन बसों से छात्राओं को कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाबी बसों को एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। अब इन बसों को वापस भेजा गया है लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इसमें कोई भी बदलाव न करने के आदेश दिए थे। मुख्यालय को पत्र लिखकर इसके संचालन की मांग रखी है। मुख्यालय के आदेशों के बाद ही इन बसों में बदलाव किया जाएगा।
- केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed