{"_id":"61632db68ebc3efaa6444064","slug":"five-nominated-case-registered-against-25-for-scuffle-thrashing-bjp-leaders-in-gurdwara-sirsa-news-hsr614093192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: गुरुद्वारे में भाजपा नेताओं से हाथापाई व धक्का मारने के मामले में पांच नामजद समेत 25 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: गुरुद्वारे में भाजपा नेताओं से हाथापाई व धक्का मारने के मामले में पांच नामजद समेत 25 के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 10 Oct 2021 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:45 PM IST
सार
ऐलनाबाद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रदर्शनकारियों पर धारा 147, 149, 323, 341, 506, 509 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ऐलनाबाद उपनिरीक्षक जगदीश राज मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता को गुरुद्वारे से धक्का मारकर निकालते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को ऐलनाबाद उपचुनाव के दौरान मेन बाजार स्थित गुरुद्वारे में भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों के साथ हाथापाई, धक्का मुक्की व गाली गलौच करने और चुनाव प्रचार में बाधा उत्पन्न करने मामले में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने पांच नामजद सहित 25 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भाजपा ऐलनाबाद मंडल के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल की शिकायत पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में जसवीर सिंह चहल ने बताया कि वह शनिवार शाम को चार बजे अमीर चंद मेहता, अंजनी लड्ढ़ा व भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के साथ मेन बाजार में गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेकने के लिए गए थे। वहां नरेंद्र निवासी मौजू ढाणी, राणा निवासी ठोबरिया, सोनू बराड़ निवासी तलवाड़ा खुर्द, गुरमीत व निर्मल सिंह निवासी मिर्जापुर तथा 15-20 युवकों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच व हाथापाई कर थप्पड़ मुक्के मारे। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी व अन्य वर्करों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रदर्शनकारियों पर धारा 147, 149, 323, 341, 506, 509 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ऐलनाबाद उपनिरीक्षक जगदीश राज मामले की जांच कर रहे हैं।
प्रचार के दौरान भी प्रदर्शनकारियों ने निकाली गालियां, डाली बाधा
वहीं उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने गोबिंद कांडा के काफिले का पीछा कर अन्य दो-तीन जगहों पर भी गाली गलौज की व गंदे गंदे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोककर, गाली गलौज करके, झगड़ा करके, थप्पड़ मुक्के व धक्का मारकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रचार में भी बाधा डाली है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली
अजय चौटाला बोले- सीमा में रहकर किसान करें विरोध, उनके लिए भी अच्छा हमारे लिए भी
वहीं जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने अनाज मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह भी गठबंधन की तरफ से ऐलनाबाद उपचुनाव में उतरे उम्मीदवार गोबिंद कांडा के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान भी सीमा में रहकर उनका विरोध करे। प्रत्याशी किसी भी स्थान पर और कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए पहुंच सकते हैं। दूर से खड़े होकर वह उनका विरोध करे यह उनके लिए भी अच्छा होगा और पार्टी नेताओं के लिए भी। वह किसी को प्रचार करने से रोक नहीं सकते। बीते दिन भी हुई घटना काफी निंदनीय है। हाथ पकड़कर वह किसी को बाहर नहीं निकाल सकते।