फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five mm of rain in the city, water is not drying in the fields for two weeks

Sirsa News: शहर में हुई पांच एमएम बारिश, खेतों में दो सप्ताह से नहीं सूख रहा पानी

Tue, 04 Apr 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five mm of rain in the city, water is not drying in the fields for two weeks
बारिश के कारण खेत में खराब हुई गेहूं की फसल दिखाते किसान।     संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में बार-बार हो रही बारिश के कारण 70 से 80 फीसदी फसल खराब हो चुकी है। खेतों में पिछले दो सप्ताह से पानी नहीं सूख पाया है। ऐसे में गेहूं का दाना काला पड़ने लगा है। सोमवार रात को भी सिरसा में पांच एमएम व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई।
सोमवार रात करीब एक बजे तेज हवा व बादलों की गरज के साथ बारिश हुई है। पांच एमएम बारिश होने से शहर में कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गेहूं की फसल जमीन के साथ लग गई है। धूप न खिलने के कारण खेतों में पानी नहीं सूख रहा और फसल गलना शुरू हो गई है। किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को भी जिले में बारिश होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि अब गेहूं की पैदावार खुद के खाने के लिए ही हो जाए वो ही बेहद है। लाभ की तो कोई गुंजाइश ही नहीं रही। खेत में सिर्फ अब अवशेष ही रह गए है। इसके बाद भी बारिश होती है तो वह भूसा चारे के भी किसी काम नहीं आएगा।
विज्ञापन


गांव झोपड़ा के खेतों में जमा हुआ पांच से सात एमएम तक पानी
सोमवार देर रात को झोपड़ा, नेजाडेला कलां, मीरपुर, खैरेकां, अहमदपुर में बारिश के कारण फसल काफी प्रभावित हुई है। झोपड़ा के सरपंच संदीप कंबोज, इकबाल कंबोज, बलदेव कंबोज, कुलवंत सिंह, रामकुमार, अमन कंबोज, देवीलाल, राहुल कंबोज, रोशन कंबोज ने बताया कि दो सप्ताह से लगातार जिले में हो रही बारिश के कारण उनकी गेहूं की फसल खराब हो गई है। फसलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गेहूं की बालियां भी पानी के कारण काली पड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में सरसों की बढ़ने लगी आवक
जिले में कई क्षेत्रों में सरसों की फसल निकालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौसम खराब होने के कारण किसान कच्ची फसल ही निकालने को मजबूर हो रहे हैं और घर में सूखा रहे हैं। अनाज मंडी में मंगलवार को सरसों की आवक अधिक रही। नमी अधिक होने के कारण सरकारी एजेंसी ने किसानों को सरसों सुखाने के संबंधित जानकारी दी। दिनभर किसान सरसों को सुखाते हुए नजर आए और शाम तक नाम मात्र ही सरसों एमएसपी पर बिक पाई। सिरसा मंडी में 2417 क्विंटल सरसों की एमएसपी पर खरीद हो पाई, जबकि 2600 क्विंटल की निजी व्यापारियों की तरफ से खरीद की गई है। मंडियों में अब एक लाख क्विंटल के करीब सरसों की आवक हो पाई है। इसमें से केवल 15 हजार क्विंटल सरसों ही एमएसपी पर बिक पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed