{"_id":"659444c4c6937bab72024069","slug":"five-including-woman-arrested-with-3720-grams-of-heroin-sirsa-news-c-128-1-sir1002-12873-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 37.20 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 37.20 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके कब्जे से लाखों रुपये की 37 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस के उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गांव मल्लेकां क्षेत्र से कार सवार एक युवक को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से 14 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव मल्लेकां के रूप में हुई है।
एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल सहायक उपनिरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक महिला व एक युवक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मंगत सिंह निवासी बीरा जिला बठिंडा पंजाब व पुष्पा निवासी हरि विष्णु कॉलोनी के रूप में हुई है। नारकोटिक्स सेल सिरसा की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को शहर सिरसा के कंगनपुर रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
वहीं जिला की रानियां थाना की जीवन नगर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार सवार एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश कुमार निवासी गांव सादेवाला के रूप में हुई है। गांव रामपुरा ढिल्लो क्षेत्र से एक युवक को 6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सूबे सिंह निवासी गांव रामपुरा ढिल्लो जिला सिरसा के रूप में हुई है।