फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fitness of 270 school buses is bad, still running on the roads

Sirsa News: 270 स्कूल बसों की फिटनेस खराब, फिर भी दौड़ रही सड़कों पर

Sat, 27 Apr 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 27 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fitness of 270 school buses is bad, still running on the roads
बिना नियमों के पालन के चल रही स्कूल वैन।
सिरसा। जिले में अभी भी बिना फिटनेस जांच करवाए स्कूली बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। आरटीए विभाग हर बुधवार व शनिवार तथा रविवार को बसों की फिटनेस की जांच कर रहा है, लेकिन कई स्कूल अभी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले में अभी भी 270 के करीब ऐसी बसें हैं, जो बिना फिटनेस जांच करवाए बच्चों को घर से स्कूल व स्कूल से घर छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे के बाद हालांकि प्रशासन ने स्कूल बसों के खिलाफ सख्ती भी बरती और बाद में निजी स्कूल संचालकों को सभी मानक पूरा करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी निजी स्कूल संचालक मान नहीं रहे हैं। आरटीए विभाग की ओर से 73 स्कूल संचालकों को बसों की फिटनेस जांच के लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

हर साल शिक्षा के नए सत्र का आरंभ होने के बाद निजी स्कूल बस संचालकों को अपने स्कूलों की बसों की फिटनेस जांच करवानी अति आवश्यक होती है। कई स्कूल बस संचालक तो संबंधित एजेंसियों से पहले ही फिटनेस सर्टिफिकेट लेकर बसों की पासिंग करवा लेते हैं और इसका डाटा आरटीए कार्यालय में भिजवा देते हैं, लेकिन जिले में अभी भी कई ऐसी स्कूल बसे हैं, जिनकी फिटनेस जांच लंबे समय से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे स्कूल संचालकों ने तो अपनी बसों की 2-3 सालों से फिटनेस जांच ही नहीं करवाई हुई है। जब प्रशासनिक दबाव आया तो इन स्कूलों के बस चालक फिटनेस जांच करवाने तो पहुंचे, लेकिन उनमें कई खामियां पाई गई। जिस कारण उनको वापिस भेज दिया और और खामियां दूर करने के आदेश दिए हैं।


लगातार भेज रहे हैं नोटिस
वहीं स्कूल शुरू हुए 27 दिन से अधिक हो गए हैं और आरटीए विभाग लगातार उनको नोटिस भेज रहा है, लेकिन कुछेक स्कूल संचालक ही बात मान रहे हैं। जिसके चलते बिना फिटनेस जांच करवाए यह स्कूल बसें बेखाैफ होकर शहर में दौड़ रही हैं। कई स्कूलों में तो बिना पीली पट्टी व स्कूल का नाम दिए ही निजी वैन चल रही हैं और इन पर कार्रवाई भी नहीं हो रही है। यह निजी वाहन काफी जर्जर भी हो चुके हैं।


जिले में दौड़ रही हैं कुल 270 निजी स्कूल बसें
आरटीए विभाग के अनुसार जिले के निजी स्कूलों की 1447 बसें व वैन कार्यालय में पंजीकृत हैं। इनमें 1177 स्कूलों ने अपनी बसों व वैनों की फिटनेस जांच करवा ली है। 270 बसें अभी भी बिना फिटनेस जांच के सड़कों पर दौड़ रही हैं। विभाग की ओर से 73 स्कूलों को नाेटिस भी जारी किया गया है।



निजी स्कूलों को आदेश दिए गए हैं कि वह अपनी बसों की फिटनेस की जांच करवाएं। जो बसें फिटनेस जांच के लिए आ रही हैं, उनमें खामियां मिल रही हैं। कई बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं हैं, कई कंडम होने के कगार पर हैं। कई का पेंट भी उखड़ चुका है। साथ ही जीपीएस व सीसीटीवी भी नहीं होते। इन बस चालकों को दोबारा से सभी मानक पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
-सुरेंद्र कुमार, डीलिंग हेड, आरटीए कार्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed