फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   first time 42 corona case in sirsa district, ADJ and his wife positive

जिले में पहली बार मिले 42 मामले, एडीजे और उनकी पत्नी संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
first time 42 corona case in sirsa district, ADJ and his wife positive
सी ब्लॉक में बना कंटेनमेंट जोन, इसमें नहीं कोई सुरक्षा इंतजाम। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिले में पहली बार एक साथ 42 संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें सिरसा एडीजे और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच शुरू कर दी है। जिले में संक्रमितों की संख्या 547 हो गई है, वहीं सक्रिया मरीजों की संख्या 238 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, मगर प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन में ढील दे रखी है। जिसकी वजह से शनिवार को ज्यादातर केस कंटेनमेंट जोन से ही संक्रमित हुए हैं। शनिवार को आए 42 संक्रमितों में 12 संक्रमित केवल ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 16 से पाए गए हैं, आठ संक्रमित डबवाली से, जिसमें चार कंटेनमेंट जोन से तो चार खांसी जुकाम के टेस्ट के बाद लक्षण होने पर संक्रमित पाए गए हैं। सात संक्रमित शहर के सी ब्लॉक से, जिसमें पांच केस पॉजिटिव के संपर्क में आने से तो एक खांसी जुकाम और एक मुबंई से लौटने वाला युवक संक्रमित पाया गया है। शहर के रानियां गेट से संक्रमित के संपर्क में आए चार लोग, दो मंडी कालांवाली, दो शहर के रेस्टोरेंट में उत्तरप्रदेश से लौटे युवक, एक बरनाला रोड जो खांसी जुकाम से पीड़ित था, एक झारखंड से लौटा युवक, एक संक्रमित युवक लॉर्ड शिवा कॉलेज के पास से मिला और एक संक्रमित खारियां का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 547 हो गई है, जिसमें 238 अभी सक्रिय हैं। 303 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं छह लोगों की मौत हो चुकी है। 615 लोगों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर पंजाब गए थे एडीजे व उनकी पत्नी, 55 के लिए सैंपल
सिरसा के एडीजे और उनकी पत्नी रक्षाबंधन के त्योहार पर पंजाब गए थे। वह वापस सिरसा लौटे तो स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच की, जिसमें शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने एडीजे के संपर्क में आने वाले करीब 55 लोगों के सैंपल लेकर जांच शुरू की है। वहीं शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर भी संक्रमित मिले थे। वहीं कुछ दिन पूर्व संक्रमित की मौत भी इसी अस्पताल में हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की ढील लोगों के लिए बन रही खतरा
शहर में बने कंटेनमेंट जोन को लेकर प्रशासन का रवैया उदसीन है। कंटेनमेंट जोन में ना ही तो लोगों के लिए कोई रुकावट है और ना ही सुरक्षा लेकर कोई खास इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन कंटनेमेंट जोन के नाम पर केवल दो बांस लगा रहा है, इसके अलावा कोई पुलिसकर्मी या होमगार्ड मौके पर तैनात नहीं है। संक्रमित आने वाले लोगों के परिवार के सदस्य भी घर से बाहर आ जा रहे हैं और अन्य लोगों की भी कंटेनमेंट जोन में आवाजाही बनी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
जिले में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंता बढ़ने लगी है। जिला कॉविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने के लिए केवल 75 से 80 की संख्या में बेड है, लेकिन जिले में 238 मरीज अभी भी सक्रिय हैं, जिनमें 132 लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है और 106 लोगों को आइसोलेट किया गया है। इनमें से 30 लोग शाह सतनाम जी अस्पताल और 76 लोग कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग एक प्लान तैयार कर रहा है कि संक्रमितों के लिए अन्य किसी अस्पताल जैसे डबवाली में आइसोलेशन वार्ड बन सकता है या नहीं।

संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 547 हो गया है। शनिवार को जिले में 42 नए संक्रमित पाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन का काम प्रशासन का है। हमने सैंपलिंग शुरू कर दी है और संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed