{"_id":"6772e37ce61b4ed01f01fe2e","slug":"first-reiki-then-seven-lakh-rupees-were-stolen-by-breaking-the-locks-of-the-pesticide-shop-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130776-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पहले की रेकी, फिर कीटनाशक की दुकान के ताले तोड़कर सात लाख रुपये किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पहले की रेकी, फिर कीटनाशक की दुकान के ताले तोड़कर सात लाख रुपये किए चोरी
Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
दुकान में गल्ले का ताला तोड़कर नकदी निकालता बदमाश। स्रोत : वीडियो ग्रेब
संवाद न्यूज एजेंसी।
रोड़ी। गांव सुरतिया में सोमवार को कीटनाशक की दुकान के ताले तोड़कर चोर सात लाख रुपये चुराकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वारदात की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरतिया निवासी भीम सिंह ने बताया कि सुरतिया में उसकी किसान पेस्टीसाइड नाम से दुकान है। इसमें जश्नदीप सिंह उसका साझेदार है। 29 दिसंबर की दोपहर को वह दुकान को लॉक कर स्टोर से कट्टे उठवाने चला गया। उसका पार्टनर जश्नदीप भी घर पर खाना खाने के लिए चला गया। इस दौरान पीछे से दो चोर दुकान व गल्ला के ताले तोड़कर सात लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके अनुसार दोपहर डेढ़ बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचते हैं। दोनों ने टोपी के साथ मुंह पर कपड़ा और गमछा बांधा हुआ होता है। वहां पर वे पहले रेकी करते हैं। एक युवक बाहर फोन पर बात करता रहता है और निगरानी करता है, जबकि दूसरा युवक गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस जाता है। इसके बाद वह गल्ले का ताला तोड़ता है और रुपये जेब में भर लेता है। इसी दौरान दुकान मालिक का पार्टनर स्कूटी लेकर पहुंच जाता है। इस दौरान चोरी करने वाला युवक दुकान से बाहर निकलता है। जश्नदीप कुछ शक कर पाता उससे पहले ही दोनों बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो जाते हैं। जश्नदीप अंदर जाकर देखता है तो दुकान का गल्ला खुला पड़ा होता है और रुपये गायब है। इसके बाद जश्नदीप उसको सूचित करता है।