फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   first parking will start in a week

Sirsa News: एक सप्ताह में शुरू होगी शहर की पहली पार्किंग, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

Thu, 19 Feb 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
first parking will start in a week
ट्रैफिक थाना प्रभारी ने किया पार्किंग स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन


फोटो 51


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। शहर में पहली व्यवस्थित पार्किंग एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगी। यह पार्किंग सिटी थाना के ठीक सामने पुराने सरकारी स्कूल को तोड़कर बनाई जा रही है। ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक सुखदेव सिंह ने वीरवार को पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
सुखदेव सिंह ने बताया कि पार्किंग बनने से शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त इलाकों में लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इस पार्किंग में 100 से अधिक चारपहिया और दो-पहिया वाहनों को एक साथ पार्क करने की क्षमता होगी। इससे सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी और यातायात सुचारु रूप से चल सकेगा। उन्होंने बताया पार्किंग स्थल का कार्य अंतिम चरण में है और सात दिन बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क किनारे वाहन न खड़े करें और पार्किंग बनने के बाद वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही खड़ा करें। इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि सड़क सुरक्षा भी बढ़ेगी व दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग की जरूरत थी

ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए ऐसी पार्किंग की जरूरत थी। यह पहली पार्किंग होने के कारण अन्य इलाकों में भी इसी तरह की व्यवस्था शुरू करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। दुकानदारों ने उम्मीद जताई है कि इससे बाजार क्षेत्र में आने-जाने में आसानी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पार्किंग शुरू होने के बाद इसकी निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed